Story detailsHeadline, summary, section, and byline.HeadlineSummaryमध्य प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी बजट और उपकरणों की सूची में एक अजीब गड़बड़ी सामने आई है। गुना जिले के लिए आवंटित बजट में ऐसी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का जिक्र है, जो धरातल पर मौजूद ही नहीं है।Categoryदुर्घटनाराजनीतिसमस्या/problemस्थानीयअपराधशिक्षाखेलमनोरंजनव्यापारस्थानीयDistrictNo districtग्वालियरदेशमुरैनाभिंडश्योपुरदतियाशिवपुरीगुनाअशोकनगरAuthorEditorial deskMushtaq Ahmad Khan - Editor In Chiefiuyiuhकृषि डेस्क - कृषि संवाददाताक्राइम डेस्क - अपराध संवाददाताधर्म डेस्क - धर्म संपादकपर्यटन डेस्क - पर्यटन संवाददाताराजनीति डेस्क - राजनीतिक विश्लेषकव्यापार डेस्क - व्यापार संवाददाताशिक्षा डेस्क - शिक्षा संवाददातासंपादकीय डेस्क - वरिष्ठ संपादकसांस्कृतिक डेस्क - सांस्कृतिक संपादकस्पोर्ट्स डेस्क - खेल संवाददाताPublish timeStory URLURL slug/article/guna-story-d85f5ab8
StoryWrite in reading order. Add images exactly where they should appear. Text block Image block01Paragraph Paragraph Heading Subheading Quoteमध्य प्रदेश के विभिन्न जिलों में संचालित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों के लिए चिकित्सा उपकरण और कार्यालयीन सामग्री की खरीदी को लेकर एक बड़ा प्रशासनिक असमंजस सामने आया है। गुना जिले में एक ऐसे स्वास्थ्य केंद्र के नाम पर उपकरणों की सूची तैयार कर दी गई है, जिसका जिले की भौगोलिक सीमा में कोई अस्तित्व ही नहीं है। Add text below Add image below02Heading Paragraph Heading Subheading Quoteसंचालनालय से जारी हुई है सामग्री की सूची Add text below Add image below03Paragraph Paragraph Heading Subheading Quoteप्रदेश के अस्पतालों में चिकित्सीय सुविधाएं बेहतर करने के लिए लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा संचालनालय, भोपाल द्वारा हर जिले के अस्पतालों के लिए बजट और उपकरणों का निर्धारण किया गया है। इसी प्रक्रिया के तहत अस्पताल प्रशासन शाखा से एक विस्तृत सूची जारी की गई है, जिसमें उपकरणों की खरीदी के निर्देश दिए गए हैं। Add text below Add image below04Paragraph Paragraph Heading Subheading Quoteजारी की गई सूची के अनुसार, गुना जिले के अंतर्गत 'CHC Rajpur' को एक स्वास्थ्य संस्था के रूप में दर्ज किया गया है। उप संचालक, अस्पताल प्रशासन के हस्ताक्षर से जारी इस आदेश में इस तथाकथित केंद्र के लिए भारी मात्रा में फर्नीचर और अन्य उपकरण निर्धारित किए गए हैं, जिस पर अब सवाल खड़े होने लगे हैं। Add text below Add image below05Heading Paragraph Heading Subheading Quoteचौदह लाख से अधिक का हुआ है बजट आवंटन Add text below Add image below06Paragraph Paragraph Heading Subheading Quoteदस्तावेजों के मुताबिक गुना जिले के लिए कुल 14,62,552 रुपये का 'कैटेगरी सी' बजट आवंटित किया गया है। हालांकि यह स्पष्ट नहीं है कि यह पूरी राशि केवल राजपुर के लिए थी या पूरे जिले का संयुक्त आवंटन है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) ने स्पष्ट किया है कि यह चौदह लाख से अधिक की राशि पूरे जिले के समग्र स्वास्थ्य कार्यों के लिए है। Add text below Add image below07Paragraph Paragraph Heading Subheading Quoteपूरे राज्य के लिए इस श्रेणी के तहत लगभग 7.17 करोड़ रुपये का कुल बजट दर्ज है। ऐसे में यह सवाल उठना लाजिमी है कि जब जिले में राजपुर नाम का कोई सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र है ही नहीं, तो वहां के नाम पर डिमांड कैसे पहुंची और किस आधार पर यह आवंटन किया गया। Add text below Add image below08Heading Paragraph Heading Subheading Quoteसीएमएचओ ने भोपाल भेजी है स्थिति की रिपोर्ट Add text below Add image below09Paragraph Paragraph Heading Subheading Quoteइस पूरे मामले में गैप असेसमेंट और फैसिलिटी वेरिफिकेशन की प्रक्रिया पर भी गंभीर प्रश्नचिन्ह लग गए हैं। उपलब्ध दस्तावेजों से यह साफ नहीं हो पा रहा है कि किस आधार पर वस्तुओं की संख्या तय की गई, क्योंकि मौके पर केंद्र का होना ही साबित नहीं होता। Add text below Add image below10Paragraph Paragraph Heading Subheading Quoteगुना के सीएमएचओ डॉ. राजकुमार ऋषिश्वर ने इस विसंगति की पुष्टि करते हुए बताया कि संचालनालय को आधिकारिक पत्र लिखकर सूचित कर दिया गया है कि गुना जिले में 'CHC Rajpur' नाम से कोई भी स्वास्थ्य संस्था संचालित नहीं है। विभाग ने इस संबंध में उच्च स्तर से मार्गदर्शन मांगा है। Add text below Add image below