Story detailsHeadline, summary, section, and byline.HeadlineSummaryगुना शहर में निकाली गई भाजपा की सेवा संकल्प रैली के दौरान एक स्थानीय युवक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित युवक ने आरोप लगाया है कि खराब ट्रैफिक सिग्नल को लेकर सवाल पूछने पर कार्यकर्ताओं ने न केवल उसके साथ बदसलूकी की, बल्कि उसका मोबाइल फोन भी तोड़ दिया।Categoryदुर्घटनाराजनीतिसमस्या/problemस्थानीयअपराधशिक्षाखेलमनोरंजनव्यापारस्थानीयDistrictNo districtग्वालियरदेशमुरैनाभिंडश्योपुरदतियाशिवपुरीगुनाअशोकनगरAuthorEditorial deskMushtaq Ahmad Khan - Editor In Chiefiuyiuhकृषि डेस्क - कृषि संवाददाताक्राइम डेस्क - अपराध संवाददाताधर्म डेस्क - धर्म संपादकपर्यटन डेस्क - पर्यटन संवाददाताराजनीति डेस्क - राजनीतिक विश्लेषकव्यापार डेस्क - व्यापार संवाददाताशिक्षा डेस्क - शिक्षा संवाददातासंपादकीय डेस्क - वरिष्ठ संपादकसांस्कृतिक डेस्क - सांस्कृतिक संपादकस्पोर्ट्स डेस्क - खेल संवाददाताPublish timeStory URLURL slug/article/guna-story-13ddee6d
StoryWrite in reading order. Add images exactly where they should appear. Text block Image block01Paragraph Paragraph Heading Subheading Quoteग्वालियर-चंबल अंचल के गुना जिले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में 'सेवा संकल्प अभियान' के तहत सेवा ज्योति कलश यात्रा निकाली गई थी। इस आयोजन के दौरान शहर में राजनीति और आम जनता के बीच तीखी बहस का मामला गर्मा गया है। Add text below Add image below02Heading Paragraph Heading Subheading Quoteलक्ष्मीगंज से हनुमान चौराहे तक निकाली गई थी यात्रा Add text below Add image below03Paragraph Paragraph Heading Subheading Quoteजानकारी के अनुसार, बुधवार को गुना के लक्ष्मीगंज क्षेत्र में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था, जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन को लाइव सुनने के बाद भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सेवा का संकल्प लिया। इसके पश्चात लक्ष्मीगंज से हनुमान चौराहे तक सेवा ज्योति कलश यात्रा काार्यक्रम शुरू हुआ। Add text below Add image below04Paragraph Paragraph Heading Subheading Quoteयह यात्रा तय मार्ग से होते हुए सदर बाजार, सराफा बाजार, निचला बाजार और हाट रोड से गुजरकर हनुमान चौराहा पहुंची। यात्रा के दौरान जगह-जगह स्वागत और पूजन-अर्चन का दौर चला और हनुमान मंदिर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने विधिवत पूजा की। Add text below Add image below05Heading Paragraph Heading Subheading Quoteखराब ट्रैफिक सिग्नल पर सवाल पूछने पर भड़के कार्यकर्ता Add text below Add image below06Paragraph Paragraph Heading Subheading Quoteविवाद की शुरुआत तब हुई जब रघुवीर धाकड़ नामक स्थानीय युवक ने यात्रा के दौरान शामिल लोगों से शहर के बदहाल ट्रैफिक सिग्नल को लेकर सवाल कर दिया। रघुवीर का कहना था कि शहर के कई चौराहे पर ट्रैफिक सिग्नल खराब पड़े हैं, ऐसे में कभी इस बुनियादी समस्या के समाधान के लिए भी रैली निकाली जानी चाहिए। Add text below Add image below07Paragraph Paragraph Heading Subheading Quoteयुवक का आरोप है कि उसका इतना कहना ही था कि रैली में शामिल कुछ लोग आगबबूला हो गए और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। इस हंगामे के दौरान उसका मोबाइल फोन भी तोड़ दिया गया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। Add text below Add image below08Quote Paragraph Heading Subheading Quoteहम कोई राजनीति से नहीं हैं। मैं तो छोटा सा व्यक्ति हूं। सिर्फ यही पूछा था कि सिग्नल खराब हैं, इन पर भी रैली निकालो। मुझे भाजपा से दिक्कत नहीं है। मोदी जी हजार साल जिएं, भाजपा दस हजार साल तक सत्ता में रहे। मुझे कोई दिक्कत नहीं है, लेकिन सिग्नल खराब क्यों हैं, इस पर भी बात होना चाहिए। Add text below Add image below09Heading Paragraph Heading Subheading Quoteपीड़ित ने रोते हुए बयां किया दर्द, गरीब होने का दिया हवाला Add text below Add image below10Paragraph Paragraph Heading Subheading Quoteघटना के बाद पीड़ित रघुवीर ने रोते हुए अपनी पीड़ा साझा की और बताया कि कुर्ता पहने हुए एक नेता ने उसके साथ मारपीट की है। उसने सवाल उठाया कि वह एक गरीब इंसान है, ऐसे में उसका तोड़ा गया मोबाइल फोन अब कौन वापस करेगा और उसे इस तरह पीटने से लोगों को क्या हासिल हुआ। Add text below Add image below