Story detailsHeadline, summary, section, and byline.HeadlineSummaryकोतवाली थाना क्षेत्र में लोन दिलाने का झांसा देकर एक युवक को बंधक बनाने और फिरौती वसूलने का मामला सामने आया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरोह के चार सदस्यों को दबोच लिया है, जबकि दो अन्य की तलाश जारी है।Categoryदुर्घटनाराजनीतिसमस्या/problemस्थानीयअपराधशिक्षाखेलमनोरंजनव्यापारस्थानीयDistrictNo districtग्वालियरदेशमुरैनाभिंडश्योपुरदतियाशिवपुरीगुनाअशोकनगरAuthorEditorial deskMushtaq Ahmad Khan - Editor In Chiefiuyiuhकृषि डेस्क - कृषि संवाददाताक्राइम डेस्क - अपराध संवाददाताधर्म डेस्क - धर्म संपादकपर्यटन डेस्क - पर्यटन संवाददाताराजनीति डेस्क - राजनीतिक विश्लेषकव्यापार डेस्क - व्यापार संवाददाताशिक्षा डेस्क - शिक्षा संवाददातासंपादकीय डेस्क - वरिष्ठ संपादकसांस्कृतिक डेस्क - सांस्कृतिक संपादकस्पोर्ट्स डेस्क - खेल संवाददाताPublish timeStory URLURL slug/article/guna-48-9509059d
StoryWrite in reading order. Add images exactly where they should appear. Text block Image block01Paragraph Paragraph Heading Subheading Quoteमध्य प्रदेश के गुना शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र में लोन दिलाने के नाम पर एक युवक के साथ ठगी करने और उसे बंधक बनाकर पैसे वसूलने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। इस घटना में शामिल एक संगठित गिरोह के चार सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। Add text below Add image below02Heading Paragraph Heading Subheading Quoteऐसे बुना ठगी का जाल Add text below Add image below03Paragraph Paragraph Heading Subheading Quoteपुलिस ने बताया कि पदमनखेड़ी गांव के रहने वाले सौरभ यादव ने 13 सितंबर को कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। पीड़ित के अनुसार, 12 सितंबर की शाम उसका परिचित अक्षय उर्फ विशाल कुशवाह उसे भाई को पर्सनल लोन दिलाने के बहाने आईडीएफसी बैंक के एटीएम बूथ के पास लेकर पहुंचा था। Add text below Add image below04Paragraph Paragraph Heading Subheading Quoteवहां अक्षय ने उसके भाई का एटीएम कार्ड, आधार कार्ड और बैंक खाते की जानकारी हासिल की और वहां से चला गया। कुछ देर बाद मिथुन कुशवाह और गोलू उर्फ जुनैद खान वहां पहुंचे और लोन की राशि आने की बात कहकर उसे एटीएम ले गए। पैसे नहीं निकलने पर जब सौरभ ने अपने भाई दीपक से फोन पर बात की, तब पता चला कि अक्षय ने खाते से 50 हजार रुपए अपने फोन-पे पर ट्रांसफर करवा लिए हैं। Add text below Add image below05Heading Paragraph Heading Subheading Quoteचार घंटे तक रखा बंधक Add text below Add image below06Paragraph Paragraph Heading Subheading Quoteखाते से पैसे ट्रांसफर होने की बात सामने आते ही मिथुन कुशवाह, गोलू उर्फ जुनैद खान, नितिन राठौर और प्रियांशु त्रिपाठी ने सौरभ को जबरन मोटरसाइकिल पर बैठाया और काशीधाम कॉलोनी के एक सूने इलाके में ले गए। वहां उनका साथी समर्थ उर्फ चिक्की जैन भी आ गया। Add text below Add image below07Paragraph Paragraph Heading Subheading Quoteआरोपियों ने सौरभ का मोबाइल छीन लिया और करीब चार घंटे तक उसे बंधक बनाकर रखा। इस दौरान आरोपियों ने 50 हजार रुपए की मांग करते हुए उसे जमकर डराया-धमकाया। डर के मारे पीड़ित ने अपने एक रिश्तेदार को मौके पर बुलाया। रिश्तेदार के आने पर आरोपियों ने उससे 48 हजार रुपए लिए और सौरभ को छोड़ा। Add text below Add image below08Heading Paragraph Heading Subheading Quoteपुलिस की कार्रवाई और बरामदगी Add text below Add image below09Paragraph Paragraph Heading Subheading Quoteशिकायत मिलने पर पुलिस ने मामला दर्ज किया और जांच के दौरान इसमें संगठित अपराध और अपहरण की गंभीर धाराएं भी बढ़ाईं। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए विशाल उर्फ अक्षय कुशवाह, मिथुन कुशवाह, जुनेद खान उर्फ गोलू और विशाल कुशवाह को गिरफ्तार कर लिया है। Add text below Add image below10Paragraph Paragraph Heading Subheading Quoteपूछताछ के दौरान आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। पुलिस ने उनके कब्जे से 58 हजार रुपए नकद और वारदात में इस्तेमाल की गई दो मोटरसाइकिलें भी जब्त की हैं। इस मामले में शामिल बाकी फरार आरोपियों की तलाश भी तेजी से की जा रही है। Add text below Add image below