Story detailsHeadline, summary, section, and byline.HeadlineSummaryगुना के महावीरपुरा निवासी टैक्सी चालक के साथ ऑनलाइन ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। अज्ञात कॉलर ने पत्नी के सड़क हादसे में घायल होने का बहाना बनाकर उससे कई बार में 16 हजार रुपए ऐंठ लिए।Categoryदुर्घटनाराजनीतिसमस्या/problemस्थानीयअपराधशिक्षाखेलमनोरंजनव्यापारस्थानीयDistrictNo districtग्वालियरदेशमुरैनाभिंडश्योपुरदतियाशिवपुरीगुनाअशोकनगरAuthorEditorial deskMushtaq Ahmad Khan - Editor In Chiefiuyiuhकृषि डेस्क - कृषि संवाददाताक्राइम डेस्क - अपराध संवाददाताधर्म डेस्क - धर्म संपादकपर्यटन डेस्क - पर्यटन संवाददाताराजनीति डेस्क - राजनीतिक विश्लेषकव्यापार डेस्क - व्यापार संवाददाताशिक्षा डेस्क - शिक्षा संवाददातासंपादकीय डेस्क - वरिष्ठ संपादकसांस्कृतिक डेस्क - सांस्कृतिक संपादकस्पोर्ट्स डेस्क - खेल संवाददाताPublish timeStory URLURL slug/article/guna-16-905d8695
StoryWrite in reading order. Add images exactly where they should appear. Text block Image block01Paragraph Paragraph Heading Subheading Quoteग्वालियर-चंबल अंचल के गुना जिले में साइबर ठगों के हौسले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। ताजा मामला शहर के महावीरपुरा इलाके का है, जहां एक साधारण टैक्सी चालक को शातिर ठगों ने अपनी चिकनी-चुपड़ी बातों में उलझा लिया। आरोपी ने चालक को उसकी पत्नी के भीषण सड़क हादसे का शिकार होने की झूठी सूचना दी और इलाज के नाम पर ऑनलाइन पैसे ट्रांसफर करवा लिए। Add text below Add image below02Heading Paragraph Heading Subheading Quoteअस्पताल ले जाने का झांसा देकर बनाया शिकार Add text below Add image below03Paragraph Paragraph Heading Subheading Quoteपीड़ित टैक्सी चालक नीरज जाटव पुत्र प्रेमनारायण जाटव रैपिडो पर गाड़ी चलाने का काम करते हैं। घटना बीते 4 अक्टूबर की सुबह करीब 7:14 बजे की है, जब वह आशीर्वाद हॉस्पिटल से पुलिस लाइन कैंट के लिए एक ऑनलाइन बुकिंग पर सवारी छोड़ने जा रहे थे। इसी बीच उनके मोबाइल पर किसी अनजान नंबर से एक कॉल आई। फोन करने वाले ने खुद को पुलिस विभाग से जुड़ा होना बताया और दावा किया कि नीरज की पत्नी का एक्सीडेंट हो गया है और उसे गंभीर हालत में आशीर्वाद हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। Add text below Add image below04Heading Paragraph Heading Subheading Quoteव्हाट्सएप पर मैसेज भेजकर छह किस्तों में हड़पे रुपए Add text below Add image below05Paragraph Paragraph Heading Subheading Quoteकॉलर ने पीड़ित को पुलिस लाइन कैंट पहुंचने का निर्देश दिया और बार-बार फोन कर पत्नी के अस्पताल पहुंचने का झांसा देता रहा। इसके बाद आरोपी ने व्हाट्सएप पर मैसेज भेजकर बैंक खाते में तुरंत रकम जमा कराने की बात कही। ठग ने बच्ची की तबीयत खराब होने का बहाना भी बनाया और विश्वास दिलाया कि जैसे ही उसकी पत्नी होश में आएगी, वह बताए गए कोड के जरिए सारे पैसे वापस लौटा देगी। इस तरह धोखे में आकर नीरज ने आरोपी के बताए खातों में 1,000, 2,000, 2,000, 1,000, 5,000 और 5,000 रुपए की छह अलग-अलग किस्तों में कुल 16 हजार रुपए ट्रांसफर कर दिए। Add text below Add image below06Heading Paragraph Heading Subheading Quoteसाइबर सेल में लगाई न्याय की गुहार Add text below Add image below07Paragraph Paragraph Heading Subheading Quoteजब पीड़ित को अपने साथ हुई धोखाधड़ी का अहसास हुआ, तो उसने सबसे पहले राष्ट्रीय साइबर क्राइम पोर्टल पर अपनी शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद उसने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर साइबर सेल में लिखित आवेदन दिया। पीड़ित ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि अज्ञात आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए और उसकी मेहनत की ठगी गई पूरी रकम वापस दिलाई जाए। Add text below Add image below