Story detailsHeadline, summary, section, and byline.HeadlineSummaryदतिया जिले के इंदरगढ़ स्थित शासकीय एससी बालक छात्रावास में प्रशासनिक लापरवाही की पोल खुल गई है। औचक निरीक्षण के दौरान हॉस्टल खाली मिला और छात्रों के पलंग पर अधीक्षक का कुत्ता बंधा हुआ पाया गया।Categoryदुर्घटनाराजनीतिसमस्या/problemस्थानीयअपराधशिक्षाखेलमनोरंजनव्यापारस्थानीयDistrictNo districtग्वालियरदेशमुरैनाभिंडश्योपुरदतियाशिवपुरीगुनाअशोकनगरAuthorEditorial deskMushtaq Ahmad Khan - Editor In Chiefiuyiuhकृषि डेस्क - कृषि संवाददाताक्राइम डेस्क - अपराध संवाददाताधर्म डेस्क - धर्म संपादकपर्यटन डेस्क - पर्यटन संवाददाताराजनीति डेस्क - राजनीतिक विश्लेषकव्यापार डेस्क - व्यापार संवाददाताशिक्षा डेस्क - शिक्षा संवाददातासंपादकीय डेस्क - वरिष्ठ संपादकसांस्कृतिक डेस्क - सांस्कृतिक संपादकस्पोर्ट्स डेस्क - खेल संवाददाताPublish timeStory URLURL slug/article/datia-story-ad229bfa
StoryWrite in reading order. Add images exactly where they should appear. Text block Image block01Paragraph Paragraph Heading Subheading Quoteदतिया जिले के इंदरगढ़ क्षेत्र में संचालित शासकीय अनुसूचित जाति बालक छात्रावास भ्रष्टाचार और भारी लापरवाही की भेंट चढ़ता नजर आ रहा है। 80 सीटों वाले इस हॉस्टल में गरीब छात्रों को मिलने वाली बुनियादी सुविधाएं कागजों तक सीमित सिमट कर रह गई हैं। हाल ही में छात्र संगठन के विरोध प्रदर्शन के बाद प्रशासनिक अमला हरकत में आया और हॉस्टल की जमीनी हकीकत सामने आई। Add text below Add image below02Heading Paragraph Heading Subheading Quoteतहसीलदार के औचक निरीक्षण में खुली पोल Add text below Add image below03Paragraph Paragraph Heading Subheading Quoteअखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा किए गए धरने के बाद इंदरगढ़ के तहसीलदार दीपक यादव ने अचानक उक्त छात्रावास का रुख किया। जब वे किसी तरह परिसर के अंदर पहुंचे तो वहां सन्नाटा पसरा हुआ था और एक भी विद्यार्थी हॉस्टल में मौजूद नहीं मिला। जांच के दौरान जो नजारा सामने आया, उसने प्रशासनिक व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। Add text below Add image below04Heading Paragraph Heading Subheading Quoteछात्रों के पलंग पर बंधा मिला विदेशी नस्ल का कुत्ता Add text below Add image below05Paragraph Paragraph Heading Subheading Quoteनिरीक्षण में सबसे चौंकाने वाली बात यह सामने आई कि छात्रावास के एक छात्र के लोहे वाले पलंग पर अधीक्षक का पालतू विदेशी नस्ल का कुत्ता जंजीर से जकड़ा हुआ था। कुत्ते के बिल्कुल पास ही उसके खाने-पीने के बर्तन भी रखे हुए थे, जिससे साफ जाहिर होता है कि सरकारी कमरों का इस्तेमाल किस तरह निजी स्वार्थ के लिए किया जा रहा था। Add text below Add image below06Heading Paragraph Heading Subheading Quoteरसोई घर में सड़ी सब्जियां और कीड़े Add text below Add image below07Paragraph Paragraph Heading Subheading Quoteहॉस्टल की रसोई की स्थिति बेहद दयनीय और अस्वास्थ्यकर पाई गई। वहां रखी आटे की बोरियों के भीतर कीड़े बिलबिलाते हुए नजर आए। इसके अलावा, इतनी भीषण बदबू आ रही थी कि अंदर ज्यादा देर खड़ा होना भी दूभर हो गया। सुविधाओं के अभाव और ऐसी बदतर स्थिति के चलते छात्र हॉस्टल छोड़ने को मजबूर हैं और अपने रिश्तेदारों के यहां या फिर बाहर किराए के कमरे लेकर रहने को विवश हैं। Add text below Add image below08Paragraph Paragraph Heading Subheading Quoteइतना ही नहीं, इस पूरे घटनाक्रम के बीच हॉस्टल के मेंटेनेंस के नाम पर आए लगभग 40 लाख रुपए के बजट को ठिकाने लगाने और लीपापोती किए जाने के गंभीर आरोप भी लग रहे हैं। निरीक्षण के दौरान जब प्रशासनिक अधिकारियों ने नदारद अधीक्षक डॉ. डीआर राहुल से संपर्क करने की कोशिश की, तो उन्होंने फोन तक उठाना मुनासिब नहीं समझा। Add text below Add image below09Quote Paragraph Heading Subheading Quoteमैंने आज इंदरगढ़ के छात्रावास का निरीक्षण किया था। बहुत ज्यादा खामियां पाई गईं और छात्रावास अधीक्षक का व्यवहार भी छात्रों ने नकारात्मक बताया। हमने पूरी रिपोर्ट कलेक्टर साहब के पास भेज दी है। - दीपक यादव, तहसीलदार इंदरगढ़ Add text below Add image below