Story detailsHeadline, summary, section, and byline.HeadlineSummaryदतिया जिले के नदाई गांव में मारपीट के मामले में कार्रवाई की मांग को लेकर पीड़ित परिवार ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय का रुख किया है। फरियादी ने दुरसड़ा थाने की पुलिस पर राजीनामा न करने पर शराब के झूठे मामले में फंसाने की धमकी देने का गंभीर आरोप लगाया है।Categoryदुर्घटनाराजनीतिसमस्या/problemस्थानीयअपराधशिक्षाखेलमनोरंजनव्यापारस्थानीयDistrictNo districtग्वालियरदेशमुरैनाभिंडश्योपुरदतियाशिवपुरीगुनाअशोकनगरAuthorEditorial deskMushtaq Ahmad Khan - Editor In Chiefiuyiuhकृषि डेस्क - कृषि संवाददाताक्राइम डेस्क - अपराध संवाददाताधर्म डेस्क - धर्म संपादकपर्यटन डेस्क - पर्यटन संवाददाताराजनीति डेस्क - राजनीतिक विश्लेषकव्यापार डेस्क - व्यापार संवाददाताशिक्षा डेस्क - शिक्षा संवाददातासंपादकीय डेस्क - वरिष्ठ संपादकसांस्कृतिक डेस्क - सांस्कृतिक संपादकस्पोर्ट्स डेस्क - खेल संवाददाताPublish timeStory URLURL slug/article/datia-story-0908fef1
StoryWrite in reading order. Add images exactly where they should appear. Text block Image block01Paragraph Paragraph Heading Subheading Quoteग्वालियर-चंबल संभाग के दतिया जिले के दुरसड़ा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले नदाई गांव से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां मारपीट के एक मामले में न्याय की आस लगाए बैठे 60 वर्षीय बुजुर्ग फरियादी ने स्थानीय पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। बुधवार की शाम को पीड़ित लक्ष्मण परिहार अपने परिवार के सदस्यों और तमाम ग्रामीणों के साथ सीधे पुलिस अधीक्षक कार्यालय जा पहुंचा और न्याय की गुहार लगाई। Add text below Add image below02Heading Paragraph Heading Subheading Quoteदीपक रखने की बात पर शुरू हुआ था पूरा विवाद Add text below Add image below03Paragraph Paragraph Heading Subheading Quoteपुलिस अधीक्षक को सौंपे गए शिकायती आवेदन में यह बताया गया है कि यह पूरा घटनाक्रम 15 अक्टूबर का है। लक्ष्मण परिहार अपनी पत्नी गीता के साथ घर के सामने बने कारस देव के चबूतरे पर दीया जलाने के लिए पहुंचे थे। इसी बात पर गांव के ही रहने वाले सुमित दांगी और राममिलन दांगी ने उस स्थान को अपना निजी चबूतरा बताते हुए दीपक रखने का कड़ा विरोध किया। Add text below Add image below04Paragraph Paragraph Heading Subheading Quoteविरोध करने पर बात काफी बढ़ गई और दोनों ने मिलकर लक्ष्मण के साथ मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि कुछ ही देर में लोकेंद्र दांगी और जसरथ दांगी भी मौके पर आ धमके और उन्होंने भी बुजुर्ग के साथ मारपीट शुरू कर दी। जब लक्ष्मण की पत्नी बीच-बचाव करने के लिए आगे आई, तो आरोपियों ने उनके साथ भी धक्का-मुक्की की, जिससे वे नीचे गिरकर घायल हो गईं। जाते-जाते आरोपियों ने पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी थी। Add text below Add image below05Heading Paragraph Heading Subheading Quoteघर की तलाशी लेकर झूठे केस में जेल भेजने की धमकी Add text below Add image below06Paragraph Paragraph Heading Subheading Quoteघटना के तुरंत बाद पीड़ित बुजुर्ग ने अपनी पत्नी के साथ थाने पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ मामला तो दर्ज करवा दिया था, लेकिन इसके बाद मुश्किलें कम होने के बजाय और बढ़ गईं। फरियादी का आरोप है कि 18 अक्टूबर को कुछ पुलिसकर्मी उसके घर पहुंचे और वहां की तलाशी ली। Add text below Add image below07Paragraph Paragraph Heading Subheading Quoteआरोप है कि तलाशी लेने आए पुलिसकर्मियों ने लक्ष्मण के बेटे करन परिहार पर दबाव बनाया कि वह सुमित दांगी के साथ हर हाल में राजीनामा कर ले। पुलिसकर्मियों ने धमकी दी कि यदि समझौता नहीं किया गया, तो घर में अवैध शराब रखवाकर पिता और पुत्र को किसी झूठे मामले में जेल भेज दिया जाएगा। Add text below Add image below08Heading Paragraph Heading Subheading Quoteएसपी कार्यालय में लगाई गुहार, सुरक्षा की मांग Add text below Add image below09Paragraph Paragraph Heading Subheading Quoteबुजुर्ग फरियादी ने एसपी को दिए गए आवेदन में खुद को अनुसूचित जाति का एक गरीब नागरिक बताया है और अपने पूरे परिवार की सुरक्षा को लेकर गहरी चिंता व्यक्त की है। उन्होंने उच्चाधिकारियों से मांग की है कि इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए और पुलिसर्किमयों तथा आरोपियों के खिलाफ उचित कानूनी कदम उठाए जाएं। Add text below Add image below10Paragraph Paragraph Heading Subheading Quoteइस संबंध में फिलहाल पुलिस विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों की तरफ से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है, हालांकि एसपी कार्यालय पहुंचे पीड़ित पक्ष को उचित कार्रवाई का आश्वासन जरूर मिला है। Add text below Add image below