Story detailsHeadline, summary, section, and byline.HeadlineSummaryदतिया के सेंवढ़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत सिरसा गांव में पांच हजार रुपये के बकाया विवाद को लेकर पिता-पुत्र पर फायरिंग की गई। गनीमत रही कि गोली कनपटी के पास से निकल गई जिससे दोनों की जान बाल-बाल बच गई।Categoryदुर्घटनाराजनीतिसमस्या/problemस्थानीयअपराधशिक्षाखेलमनोरंजनव्यापारस्थानीयDistrictNo districtग्वालियरदेशमुरैनाभिंडश्योपुरदतियाशिवपुरीगुनाअशोकनगरAuthorEditorial deskMushtaq Ahmad Khan - Editor In Chiefiuyiuhकृषि डेस्क - कृषि संवाददाताक्राइम डेस्क - अपराध संवाददाताधर्म डेस्क - धर्म संपादकपर्यटन डेस्क - पर्यटन संवाददाताराजनीति डेस्क - राजनीतिक विश्लेषकव्यापार डेस्क - व्यापार संवाददाताशिक्षा डेस्क - शिक्षा संवाददातासंपादकीय डेस्क - वरिष्ठ संपादकसांस्कृतिक डेस्क - सांस्कृतिक संपादकस्पोर्ट्स डेस्क - खेल संवाददाताPublish timeStory URLURL slug/article/datia-5-9a48360b
StoryWrite in reading order. Add images exactly where they should appear. Text block Image block01Paragraph Paragraph Heading Subheading Quoteअंचल के दतिया जिले से एक दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां सेंवढ़ा थाना क्षेत्र के सिरसा गांव में महज पांच हजार रुपये के मामूली लेन-देन को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपियों ने पिता-पुत्र पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। सोमवार दोपहर को हुई इस घटना का एक वीडियो मंगलवार को सामने आने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। Add text below Add image below02Heading Paragraph Heading Subheading Quoteफसल कटने के बाद भुगतान की बात पर हुआ था विवाद Add text below Add image below03Paragraph Paragraph Heading Subheading Quoteघटना के संबंध में सिरसा निवासी 53 वर्षीय बिल्लू उर्फ अरुण कुमार तिवारी ने पुलिस को शिकायती ब्योरा दिया है। उनके अनुसार, सोमवार दोपहर करीब दो बजे वे अपने बेटे प्रदीप तिवारी के साथ घर के बाहर मौजूद थे। इसी दौरान गांव के रहने वाले नवल किशोर व्यास, उसका बेटा सत्यम व्यास, भतीजा सक्षम व्यास और अभिषेक व्यास वहां आ धमके। Add text below Add image below04Paragraph Paragraph Heading Subheading Quoteयह चारों लोग धान की फसल में उपयोग के लिए उधार दिलाई गई कीटनाशक दवा के पांच हजार रुपये मांगने आए थे। जब फरियादी ने अपनी धान की फसल बिकने के बाद पूरा भुगतान करने की बात कही, तो आरोपी आग बबूला हो गए और देखते ही देखते गाली-गलौज करने लगे। Add text below Add image below05Heading Paragraph Heading Subheading Quoteकट्टा निकालकर चलाई गईं गोलियां, बाल-बाल बचे Add text below Add image below06Paragraph Paragraph Heading Subheading Quoteविवाद बढ़ने पर आरोपियों ने उग्र रूप धारण कर लिया। फरियादी का आरोप है कि सक्षम व्यास ने अन्य साथियों को कट्टा-अधिया निकालकर गोली मारने के लिए उकसाया। इसके बाद नवल किशोर ने फायरिंग शुरू कर दी। पीड़ित पक्ष का दावा है कि एक गोली उसकी बाईं कनपटी को छूती हुई निकली और दूसरी सिर के ऊपर से गुजर गई, जिससे दोनों पिता-पुत्र की जान बाल-बाल बची। Add text below Add image below07Paragraph Paragraph Heading Subheading Quoteअपनी जान बचाने के लिए घबराए पिता-पुत्र दौड़कर अपने घर के अंदर घुसे और छत पर जा पहुंचे। आरोप है कि हमलावरों ने छत की तरफ भी गोलियां दागीं जो वहां की बाउंड्रीवॉल पर जाकर लगीं। इसके अलावा सक्षम और अभिषेक ने ईंट-पत्थर के टुकड़े फेंककर भी हमला किया। राहुल तिवारी और अनुज तिवारी को इस पूरी वारदात का प्रत्यक्षदर्शी बताया गया है। Add text below Add image below08Heading Paragraph Heading Subheading Quoteपुलिस ने दर्ज किया मामला, जांच जारी Add text below Add image below09Paragraph Paragraph Heading Subheading Quoteवारदात को अंजाम देने के बाद आरोपीगण जान से मारने की खुली धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। घटना के बाद से डमे-सहमे पिता-पुत्र घर के अंदर ही छिपे रहे। मंगलवार को इस घटना से जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। Add text below Add image below10Paragraph Paragraph Heading Subheading Quoteशिकायत मिलने पर पुलिस हरकत में आई। सेंवढ़ा की एसडीओपी दिव्या राजावत ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि नामजद आरोपियों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में प्रकरण दर्ज कर लिया गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई व जांच शुरू कर दी गई है। Add text below Add image below