Story detailsHeadline, summary, section, and byline.HeadlineSummaryडबरा में बेपटरी हो चुकी यातायात व्यवस्था और जाम में फंसने से हुई एक मरीज की मौत के मामले में वकीलों का गुस्सा फूट पड़ा है। अभिभाषक संघ ने प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर व्यवस्था सुधारने की मांग की है और सुनवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।Categoryदुर्घटनाराजनीतिसमस्या/problemस्थानीयअपराधशिक्षाखेलमनोरंजनव्यापारस्थानीयDistrictNo districtग्वालियरदेशमुरैनाभिंडश्योपुरदतियाशिवपुरीगुनाअशोकनगरAuthorEditorial deskMushtaq Ahmad Khan - Editor In Chiefiuyiuhकृषि डेस्क - कृषि संवाददाताक्राइम डेस्क - अपराध संवाददाताधर्म डेस्क - धर्म संपादकपर्यटन डेस्क - पर्यटन संवाददाताराजनीति डेस्क - राजनीतिक विश्लेषकव्यापार डेस्क - व्यापार संवाददाताशिक्षा डेस्क - शिक्षा संवाददातासंपादकीय डेस्क - वरिष्ठ संपादकसांस्कृतिक डेस्क - सांस्कृतिक संपादकस्पोर्ट्स डेस्क - खेल संवाददाताPublish timeStory URLURL slug/article/dabra-story-fd2fdf5c
StoryWrite in reading order. Add images exactly where they should appear. Text block Image block01Paragraph Paragraph Heading Subheading Quoteडबरा में यातायात की गंभीर होती समस्या और कुप्रबंधन को लेकर स्थानीय अभिभाषक संघ का आक्रोश खुलकर सामने आ गया है। वकीलों ने शहर की बिगड़ती ट्रैफिक व्यवस्था के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए प्रशासनिक अधिकारियों को कड़े शब्दों में ज्ञापन सौंपा है और व्यवस्था में सुधार न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। Add text below Add image below02Heading Paragraph Heading Subheading Quoteजाम में फंसने से हुई थी मरीज की मौत Add text below Add image below03Paragraph Paragraph Heading Subheading Quoteक्षेत्र में पिछले कुछ दिनों से ट्रैफिक का हाल बेहद खराब बना हुआ है। कुछ दिन पहले ही ओवरब्रिज पर लगे भारी जाम में एक हृदय रोगी की कार फंस गई थी, समय पर अस्पताल न पहुंच पाने के कारण मरीज की कार में ही मौत हो गई थी। इस दर्दनाक घटना के बाद से शहरवासियों और वकीलों में प्रशासन के प्रति भारी नाराजगी है। Add text below Add image below04Paragraph Paragraph Heading Subheading Quoteइसी गंभीर मुद्दे को लेकर एक दिन पहले भी अभिभाषक संघ द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन दिया गया था। हालांकि, इसके बावजूद जब धरातल पर कोई ठोस कार्रवाई नजर नहीं आई, तो वकीलों का गुस्सा और बढ़ गया। Add text below Add image below05Heading Paragraph Heading Subheading Quoteएसडीएम के न मिलने पर नायब तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन Add text below Add image below06Paragraph Paragraph Heading Subheading Quoteनाराज वकील आज अपनी मांगों को लेकर एसडीएम कार्यालय पहुंचे, लेकिन एसडीएम नव किरण कौर के ग्वालियर में किसी मीटिंग में व्यस्त होने के कारण उनकी मुलाकात नहीं हो सकी। इसके बाद वकीलों ने नायब तहसीलदार को ज्ञापन सौंपकर अपनी बात प्रशासनिक स्तर पर पहुंचाई। Add text below Add image below07Paragraph Paragraph Heading Subheading Quoteअभिभाषक संघ ने अपनी मांगों में प्रमुख रूप से ओवरब्रिज के ऊपर लग रहे अघोषित ई-रिक्शा स्टैंड को तत्काल हटाने की बात कही है। इसके अलावा मुख्य मार्ग पर सुबह 6 बजे से रात 12 बजे तक भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाने, सड़क किनारे खड़े वाहनों पर कार्रवाई करने और अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों पर सख्ती बरतने की मांग की गई है। Add text below Add image below08Heading Paragraph Heading Subheading Quoteपुलिस पर सिर्फ चालान वसूली का आरोप Add text below Add image below09Paragraph Paragraph Heading Subheading Quoteअभिभाषक संघ के सचिव धर्मेंद्र यादव और योगेश शर्मा ने आरोप लगाया कि डबरा में ट्रैफिक सुधार के नाम पर तैनात टीआई को किसी ने आज तक मैदानी स्तर पर नहीं देखा है। पुलिस का काम केवल दोपहिया वाहनों की चेकिंग कर सिर्फ चालान वसूलना रह गया है, जबकि शहर को जाम से मुक्ति दिलाने के लिए कोई व्यावहारिक उपाय नहीं किए जा रहे हैं। Add text below Add image below10Paragraph Paragraph Heading Subheading Quoteअभिभाषक संघ के अध्यक्ष अरुण कुमार गौतम ने स्पष्ट शब्दों में चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही इस दिशा में उचित कदम नहीं उठाए गए, तो अभिभाषक संघ एक बड़ा आंदोलन करने के लिए मजबूर होगा और इसकी पूरी जिम्मेदारी स्थानीय प्रशासन की होगी। Add text below Add image below