Story detailsHeadline, summary, section, and byline.HeadlineSummaryग्वालियर-झांसी राष्ट्रीय राजमार्ग पर डबरा के पास ट्रक चालकों ने आरटीओ अमले पर अवैध रूप से रुपए मांगने का आरोप लगाते हुए जाम लगा दिया। करीब ढाई घंटे चले इस विरोध प्रदर्शन के बाद पुलिस अधिकारियों की समझाइश और कार्रवाई के आश्वासन पर यातायात बहाल हो सका।Categoryदुर्घटनाराजनीतिसमस्या/problemस्थानीयअपराधशिक्षाखेलमनोरंजनव्यापारस्थानीयDistrictNo districtग्वालियरदेशमुरैनाभिंडश्योपुरदतियाशिवपुरीगुनाअशोकनगरAuthorEditorial deskMushtaq Ahmad Khan - Editor In Chiefiuyiuhकृषि डेस्क - कृषि संवाददाताक्राइम डेस्क - अपराध संवाददाताधर्म डेस्क - धर्म संपादकपर्यटन डेस्क - पर्यटन संवाददाताराजनीति डेस्क - राजनीतिक विश्लेषकव्यापार डेस्क - व्यापार संवाददाताशिक्षा डेस्क - शिक्षा संवाददातासंपादकीय डेस्क - वरिष्ठ संपादकसांस्कृतिक डेस्क - सांस्कृतिक संपादकस्पोर्ट्स डेस्क - खेल संवाददाताPublish timeStory URLURL slug/article/dabra-story-11c0fc72
StoryWrite in reading order. Add images exactly where they should appear. Text block Image block01Paragraph Paragraph Heading Subheading Quoteग्वालियर-झांसी हाईवे (एनएच-44) पर डबरा क्षेत्र स्थित होटल रंगे पंजाब के समीप मंगलवार को उस समय यातायात बाधित हो गया, जब बड़ी संख्या में ट्रक चालकों ने सड़क के बीचों-बीच वाहन खड़े कर दिए। वाहन चालकों का आरोप था कि क्षेत्र से गुजरने वाले ट्रकों और कंटेनरों को आरटीओ की गाड़ी द्वारा रोककर अवैध रूप से पैसे की मांग की जाती है। Add text below Add image below02Heading Paragraph Heading Subheading Quoteचालकों का आरोप: चालान के नाम पर वसूले जाते हैं रुपए Add text below Add image below03Paragraph Paragraph Heading Subheading Quoteप्रदर्शनकारी चालकों के अनुसार, पंजाब और हरियाणा से आ रहे ट्रकों को रोककर परेशान किया जा रहा था और चालान का डर दिखाकर हर बार 500 से 1,000 रुपए तक की अवैध वसूली की जा रही थी। इस मनमानी से तंग आकर चालकों ने अपने वाहन हाइवे पर अड़ा दिए, जिससे वहां लंबा जाम लग गया। चालकों का दावा है कि विरोध बढ़ता देख आरटीओ की गाड़ी वहां से रवाना हो गई। Add text below Add image below04Heading Paragraph Heading Subheading Quoteड्राइवर की आपबीती और मोबाइल छीने जाने का मामला Add text below Add image below05Paragraph Paragraph Heading Subheading Quoteइस पूरे घटनाक्रम पर हरियाणा के ट्रक ड्राइवर सलीम खान ने अपनी परेशानी साझा करते हुए बताया कि उनसे भी 500 रुपए लिए गए थे। जब उन्होंने इस वसूली का वीडियो बनाना चाहा, तो उनका मोबाइल फोन भी छीन लिया गया। रोज़-रोज़ की इस प्रताड़ना और अवैध वसूली के विरोध में ही सभी ड्राइवरों ने मिलकर सड़क पर जाम लगाया था। Add text below Add image below06Quote Paragraph Heading Subheading Quoteमुझ से 500 रुपए लिए गए। जब वीडियो बनाया तो मेरा मोबाइल छीन लिया। इस बात और रोज़-रोज़ की वसूली से परेशान होकर हमने जाम लगाया था। अधिकारियों ने मोबाइल वापस दिलवा दिया है। रुपए भी वापस करवा दिये है। आवेदन दिया है, जाम खोल रहे है। - सलीम ख़ान, ड्राइवर Add text below Add image below07Heading Paragraph Heading Subheading Quoteपुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की समझाइश के बाद खुला जाम Add text below Add image below08Paragraph Paragraph Heading Subheading Quoteघटना की सूचना मिलते ही डबरा टीआई संजय शर्मा भारी पुलिस बल के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे और ड्राइवरों को शांत कराने का प्रयास किया। चालकों ने कड़े शब्दों में वसूली रोकने और दोषी कर्मियों पर कार्रवाई की मांग उठाई। स्थिति को संभालते हुए एसडीओपी सौरभ कुमार भी अतिरिक्त पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। Add text below Add image below09Paragraph Paragraph Heading Subheading Quoteअधिकारियों द्वारा उचित कार्रवाई का आश्वासन देने और लिखित आवेदन लेने के बाद लगभग ढाई घंटे तक चला आ रहा चक्काजाम आखिरकार समाप्त कराया गया। एसडीओपी सौरभ कुमार ने स्पष्ट किया कि आरटीओ की अवैध वसूली और ड्राइवर का मोबाइल छीने जाने के कारण यह जाम लगा था, जिसे अब खुलवा दिया गया है और पूरे मामले में नियमानुसार आरटीओ विभाग को कार्रवाई के लिए पत्र लिखा गया है। Add text below Add image below