Story detailsHeadline, summary, section, and byline.HeadlineSummaryग्वालियर जिले के डबरा में पुलिस ने ऑपरेशन ईगल के तहत कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग मामलों में अवैध तमंचों और कारतूसों के साथ दो युवकों को दबोचा है। पुलिस अब इनपुट के आधार पर आरोपियों से पूछताछ कर रही है कि उन्होंने ये हथियार कहां से खरीदे थे।Categoryदुर्घटनाराजनीतिसमस्या/problemस्थानीयअपराधशिक्षाखेलमनोरंजनव्यापारस्थानीयDistrictNo districtग्वालियरदेशमुरैनाभिंडश्योपुरदतियाशिवपुरीगुनाअशोकनगरAuthorEditorial deskMushtaq Ahmad Khan - Editor In Chiefiuyiuhकृषि डेस्क - कृषि संवाददाताक्राइम डेस्क - अपराध संवाददाताधर्म डेस्क - धर्म संपादकपर्यटन डेस्क - पर्यटन संवाददाताराजनीति डेस्क - राजनीतिक विश्लेषकव्यापार डेस्क - व्यापार संवाददाताशिक्षा डेस्क - शिक्षा संवाददातासंपादकीय डेस्क - वरिष्ठ संपादकसांस्कृतिक डेस्क - सांस्कृतिक संपादकस्पोर्ट्स डेस्क - खेल संवाददाताPublish timeStory URLURL slug/article/dabra-story-036b7415
StoryWrite in reading order. Add images exactly where they should appear. Text block Image block01Paragraph Paragraph Heading Subheading Quoteग्वालियर जिले में अपराध नियंत्रण और अवैध गतिविधियों पर लगाम लगाने के लिए चलाए जा रहे 'ऑपरेशन ईगल' के अंतर्गत डबरा सिटी पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने चेकिंग और खुफिया सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए दो संदिग्धों को अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 315 बोर के देसी तमंचे और जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। Add text below Add image below02Heading Paragraph Heading Subheading Quoteविधि नगर कॉलोनी से पहला आरोपी पकड़ाया Add text below Add image below03Paragraph Paragraph Heading Subheading Quoteपुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, सोमवार देर शाम थाना प्रभारी संजय शर्मा को मुखबिर के जरिए सूचना मिली थी कि पिछोर रोड स्थित विधि नगर कॉलोनी के पास एक व्यक्ति अवैध हथियार लिए खड़ा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तुरंत हरकत में आते हुए बताए गए स्थान पर घेराबंदी की और संदिग्ध को दबोच लिया। तलाशी लेने पर उसकी कमर से 315 बोर का एक देसी तमंचा और कारतूस मिला। Add text below Add image below04Paragraph Paragraph Heading Subheading Quoteपकड़े गए व्यक्ति की पहचान विधि नगर निवासी हाकिम सिंह (50) पुत्र सुमेर सिंह कुशवाहा के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है। Add text below Add image below05Heading Paragraph Heading Subheading Quoteशुगर मिल कैंपस के पास से दूसरा संदिग्ध दबोचा Add text below Add image below06Paragraph Paragraph Heading Subheading Quoteदूसरी कार्रवाई स्थानीय शुगर मिल कैंपस के नजदीक अंजाम दी गई। यहां गश्त के दौरान पुलिस को एक युवक संदिग्ध अवस्था में घूमता हुआ नजर आया। पुलिसकर्मियों ने जब उसे रोककर पूछताछ की तो उसने अपनी पहचान चीनौर निवासी बेताल (23) पुत्र श्यामलाल कुशवाह के रूप में बताई। Add text below Add image below07Paragraph Paragraph Heading Subheading Quoteपूछताछ के दौरान आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने अपना हथियार पास की ही झाड़ियों में छिपा रखा है और वह उसे निकालने आया था। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर झाड़ियों से 315 बोर का एक और देसी तमंचा तथा कारतूस जब्त कर लिया। Add text below Add image below08Heading Paragraph Heading Subheading Quoteहथियारों के स्रोतों का पता लगा रही है पुलिस Add text below Add image below09Paragraph Paragraph Heading Subheading Quoteपुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह यादव के निर्देशों के क्रम में जिलेभर में अवैध हथियारों के तस्करों और धारकों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। डबरा सिटी पुलिस ने दोनों ही मामलों में आर्म्स एक्ट के प्रावधानों के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर लिए हैं। अब पुलिस इस बात की गहराई से छानबीन कर रही है कि ये अवैध हथियार कहां से और किस माध्यम से इन तक पहुंचे थे। Add text below Add image below