Story detailsHeadline, summary, section, and byline.HeadlineSummaryभिंड में खाद्य सुरक्षा को लेकर जिला प्रशासन ने सख्त तेवर अपनाए हैं। अपर कलेक्टर ने मिलावटखोरों के खिलाफ सिर्फ जुर्माने तक सीमित न रहकर दुकानें सील करने और लाइसेंस रद्द करने के निर्देश दिए हैं।Categoryदुर्घटनाराजनीतिसमस्या/problemस्थानीयअपराधशिक्षाखेलमनोरंजनव्यापारस्थानीयDistrictNo districtग्वालियरदेशमुरैनाभिंडश्योपुरदतियाशिवपुरीगुनाअशोकनगरAuthorEditorial deskMushtaq Ahmad Khan - Editor In Chiefiuyiuhकृषि डेस्क - कृषि संवाददाताक्राइम डेस्क - अपराध संवाददाताधर्म डेस्क - धर्म संपादकपर्यटन डेस्क - पर्यटन संवाददाताराजनीति डेस्क - राजनीतिक विश्लेषकव्यापार डेस्क - व्यापार संवाददाताशिक्षा डेस्क - शिक्षा संवाददातासंपादकीय डेस्क - वरिष्ठ संपादकसांस्कृतिक डेस्क - सांस्कृतिक संपादकस्पोर्ट्स डेस्क - खेल संवाददाताPublish timeStory URLURL slug/article/bhind-story-6db0d8b7
StoryWrite in reading order. Add images exactly where they should appear. Text block Image block01Paragraph Paragraph Heading Subheading Quoteभिंड जिले में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुधारने और त्योहारी सीजन के मद्देनजर मिलावटखोरी पर नकेल कसने के लिए जिला प्रशासन ने सख्त कदम उठाए हैं। अपर कलेक्टर राजन नाडिया ने स्पष्ट किया है कि अमानक और नकली खाद्य सामग्री बेचने वालों के विरुद्ध कार्रवाई केवल औपचारिकता या महज जुर्माना वसूलने तक सीमित नहीं होनी चाहिए। Add text below Add image below02Heading Paragraph Heading Subheading Quoteतीन महीने में 201 निरीक्षण और 6500 किलो से अधिक सामग्री जब्त Add text below Add image below03Paragraph Paragraph Heading Subheading Quoteखाद्य सुरक्षा की जिला स्तरीय सलाहकार समिति की बैठक के दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी रीना बंसल ने बीते तीन महीनों (जुलाई से सितंबर 2026) की कार्रवाई का्योरा प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि इस समयावधि में कुल 201 निरीक्षण किए गए और 196 विधिक सैंपल लिए गए। इस दौरान छापामार कार्रवाई करते हुए 6,593 किलोग्राम खाद्य सामग्री जब्त की गई। Add text below Add image below04Paragraph Paragraph Heading Subheading Quoteइस अवधि के दौरान खाद्य सुरक्षा प्रशासन द्वारा कुल 13.10 लाख रुपए का अर्थदंड लगाया गया, जिसमें से 30 हजार रुपए की वसूली की जा चुकी है। इसके अलावा लापरवाही बरतने वाले कारोबारियों के दो खाद्य लाइसेंस भी निरस्त किए गए हैं। Add text below Add image below05Heading Paragraph Heading Subheading Quote14 सैंपल फेल, एडीएम ने दिए समय सीमा में कार्रवाई के निर्देश Add text below Add image below06Paragraph Paragraph Heading Subheading Quoteसमीक्षा बैठक में सामने आया कि पिछले तीन महीनों में जांच के लिए भेजे गए खाद्य पदार्थों में से 14 सैंपल फेल पाए गए हैं। इसके साथ ही 16 शटडाउन प्रकरण भी तैयार किए गए हैं और 9 नए प्रकरण अपर कलेक्टर न्यायालय में प्रस्तुत किए गए हैं। एडीएम ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि फेल हुए सैंपलों के मामलों में तय समय सीमा के भीतर कानूनी प्रक्रिया पूरी की जाए। Add text below Add image below07Heading Paragraph Heading Subheading Quoteबड़े कारोबारियों के लिए लाइसेंस प्रदर्शित करना अनिवार्य Add text below Add image below08Paragraph Paragraph Heading Subheading Quoteअपर कलेक्टर ने कहा कि त्योहारी दिनों में बाजार में खाद्य सामग्री की मांग और खपत दोनों में तेजी आती है। ऐसे समय में आम नागरिकों को शुद्ध और सुरक्षित खाद्य पदार्थ मिलना सुनिश्चित करना प्रशासन की पहली प्राथमिकता है। उन्होंने अमले को नियमित निरीक्षण और सैंपलिंग अभियान को और तेज करने के आदेश दिए। Add text below Add image below09Paragraph Paragraph Heading Subheading Quoteबैठक में यह भी निर्देश दिए गए कि अधिक टर्नओवर वाले सभी पात्र खाद्य प्रतिष्ठान अनिवार्य रूप से अपना लाइसेंस बनवाएं और उसे अपनी दुकान या प्रतिष्ठान में ऐसी जगह पर लगाएं जहां वह स्पष्ट रूप से दिखाई दे। इस बैठक में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, खाद्य सुरक्षा विभाग के अन्य अधिकारी, उपभोक्ता संरक्षण संगठनों के प्रतिनिधि तथा दूध एवं खाद्य सामग्री के व्यापारी उपस्थित रहे। Add text below Add image below