Story detailsHeadline, summary, section, and byline.HeadlineSummaryमध्य प्रदेश के भिंड जिले में पटवारी संघ ने लहार एसडीएम महेंद्र सौजन्या की कार्यशैली के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। महिला पटवारियों ने शाम के समय अकेले चेंबर में बुलाकर अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल करने के आरोप लगाते हुए अपर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है।Categoryदुर्घटनाराजनीतिसमस्या/problemस्थानीयअपराधशिक्षाखेलमनोरंजनव्यापारस्थानीयDistrictNo districtग्वालियरदेशमुरैनाभिंडश्योपुरदतियाशिवपुरीगुनाअशोकनगरAuthorEditorial deskMushtaq Ahmad Khan - Editor In Chiefiuyiuhकृषि डेस्क - कृषि संवाददाताक्राइम डेस्क - अपराध संवाददाताधर्म डेस्क - धर्म संपादकपर्यटन डेस्क - पर्यटन संवाददाताराजनीति डेस्क - राजनीतिक विश्लेषकव्यापार डेस्क - व्यापार संवाददाताशिक्षा डेस्क - शिक्षा संवाददातासंपादकीय डेस्क - वरिष्ठ संपादकसांस्कृतिक डेस्क - सांस्कृतिक संपादकस्पोर्ट्स डेस्क - खेल संवाददाताPublish timeStory URLURL slug/article/bhind-story-5fac7d4e
StoryWrite in reading order. Add images exactly where they should appear. Text block Image block01Heading Paragraph Heading Subheading Quoteअपर कलेक्टर को सौंपा गया ज्ञापन, निष्पक्ष जांच की मांग Add text below Add image below02Paragraph Paragraph Heading Subheading Quoteभिंड जिले के लहार उपखंड में प्रशासनिक अधिकारियों और मैदानी अमले के बीच विवाद गहराता जा रहा है। मध्य प्रदेश पटवारी संघ जिला इकाई ने डिप्टी कलेक्टर एवं लहार एसडीएम महेंद्र सौजन्या पर कामकाज की समीक्षा के दौरान अमर्यादित व्यवहार करने तथा मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। इस सिलसिले में संघ ने जिला कलेक्टर को संबोधित एक ज्ञापन अपर कलेक्टर एलके पाण्डेय को सौंपते हुए पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराए जाने की मांग की है। Add text below Add image below03Heading Paragraph Heading Subheading Quoteमहिला पटवारी के गंभीर आरोप, शाम को अकेले चेंबर में बुलाने की बात Add text below Add image below04Paragraph Paragraph Heading Subheading Quoteमामले में सामने आए एक महिला पटवारी के बयान के मुताबिक, एसडीएम द्वारा सीएम हेल्पलाइन और अन्य कार्यों की समीक्षा सामूहिक रूप से नहीं की जाती है। आरोप है कि शाम साढ़े पांच बजे के बाद पटवारियों को व्यक्तिगत रूप से अपने कक्ष में बुलाया जाता है और उनके साथ असंसदीय भाषा में बातचीत की जाती है। महिला कर्मियों का कहना है कि वे काम और समीक्षा के विरोध में नहीं हैं, बल्कि यह प्रक्रिया सामूहिक होनी चाहिए न कि अकेले चेंबर में। Add text below Add image below05Paragraph Paragraph Heading Subheading Quoteपटवारी संघ के जिला अध्यक्ष विनायक तोमर ने घटनाक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि आठ सितंबर को बुलाई गई बैठक में दूर-दराज से आए पटवारियों को घंटों इंतजार कराने के बाद बिना सुनवाई के वापस लौटा दिया गया। जब पटवारी मनीष मिश्रा ने इस संबंध में बात करनी चाही, तो उनके साथ भी अनुचित लहजे में बात की गई। संघ ने दो टूक चेतावनी दी है कि यदि प्रशासनिक अधिकारियों का रवैया सिविल सेवा आचरण नियमों के दायरे में नहीं आया, तो पटवारी कार्य बहिष्कार करने के लिए विवश होंगे। Add text below Add image below06Heading Paragraph Heading Subheading Quoteपूर्व में भी कर्मचारियों के साथ विवादों में रहे हैं अधिकारी Add text below Add image below07Paragraph Paragraph Heading Subheading Quoteलहार एसडीएम के रूप में सेवाएं दे रहे महेंद्र सौजन्या का कार्यकाल पहले भी विवादों की सुर्खियों में रहा है। कुछ महीने पहले जब उनके पास सामाजिक न्याय विभाग के उप संचालक का प्रभार था, तब भी वहां के कर्मचारियों ने उन पर मानसिक प्रताड़ना और दुर्व्यवहार के आरोप लगाते हुए अपर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा था। इसके अलावा जिला परियोजना समन्वयक (डीपीसी) के पद पर रहते हुए भी उनका कार्यकाली व्यवहार कर्मचारियों के बीच संतोषजनक नहीं माना गया था। Add text below Add image below08Quote Paragraph Heading Subheading Quoteमैंने पटवारी को केवल कार्यालयीन समय में ही बुलाया था और पूरी तरह से मर्यादित भाषा का उपयोग किया है। लहार क्षेत्र में सीएम हेल्पलाइन के प्रकरण सबसे अधिक लंबित हैं, और उन्हीं विषयों को लेकर चर्चा की जा रही थी। - महेंद्र सौजन्या, एसडीएम लहार Add text below Add image below