Story detailsHeadline, summary, section, and byline.HeadlineSummaryगुजरात के राजकोट से उत्तर प्रदेश जा रही एक 26 वर्षीय महिला संदिग्ध हालत में भिंड बस स्टैंड के पास सड़क किनारे बेहोश मिली। परिजनों ने नशीला पानी पिलाकर उसका बैग और नकदी चोरी किए जाने की आशंका जताई है, जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।Categoryदुर्घटनाराजनीतिसमस्या/problemस्थानीयअपराधशिक्षाखेलमनोरंजनव्यापारस्थानीयDistrictNo districtग्वालियरदेशमुरैनाभिंडश्योपुरदतियाशिवपुरीगुनाअशोकनगरAuthorEditorial deskMushtaq Ahmad Khan - Editor In Chiefiuyiuhकृषि डेस्क - कृषि संवाददाताक्राइम डेस्क - अपराध संवाददाताधर्म डेस्क - धर्म संपादकपर्यटन डेस्क - पर्यटन संवाददाताराजनीति डेस्क - राजनीतिक विश्लेषकव्यापार डेस्क - व्यापार संवाददाताशिक्षा डेस्क - शिक्षा संवाददातासंपादकीय डेस्क - वरिष्ठ संपादकसांस्कृतिक डेस्क - सांस्कृतिक संपादकस्पोर्ट्स डेस्क - खेल संवाददाताPublish timeStory URLURL slug/article/bhind-story-23371821
StoryWrite in reading order. Add images exactly where they should appear. Text block Image block01Paragraph Paragraph Heading Subheading Quoteभिंड जिले में यात्रियों के साथ ठगी और नशे की गोलियां देकर सामान उचकाने की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा मामला भिंड बस स्टैंड का है, जहां राजकोट से उत्तर प्रदेश के अपने मायके जा रही एक विवाहिता संदिग्ध परिस्थितियों में बेहोशी की हालत में पाई गई। Add text below Add image below02Heading Paragraph Heading Subheading Quoteसफर के दौरान अज्ञात व्यक्ति ने पिलाया पानी Add text below Add image below03Paragraph Paragraph Heading Subheading Quoteपीड़ित महिला की पहचान 26 वर्षीय आकांक्षा चौहान, पत्नी आकाश चौहान, निवासी राजकोट के रूप में हुई है। आकांक्षा बस के जरिए अपने मायके निवाड़ी कला, महेबा, उत्तर प्रदेश जा रही थीं। यात्रा के दौरान रास्ते में किसी अज्ञात व्यक्ति ने उन्हें कथित तौर पर नशीला पदार्थ मिला हुआ पानी पिला दिया, जिससे उनकी तबीयत तेजी से बिगड़ गई। Add text below Add image below04Heading Paragraph Heading Subheading Quoteभाई पहुंचा बस स्टैंड तो बहन मिली सड़क किनारे Add text below Add image below05Paragraph Paragraph Heading Subheading Quoteजब बस भिंड बस स्टैंड पर पहुंची, तो महिला का छोटा भाई राज राजावत उन्हें लेने के लिए वहां पहले से मौजूद था। बस स्टैंड के पास आकांक्षा सड़क किनारे पूरी तरह बेसुध हालत में बैठी हुई मिलीं। भाई ने तुरंत स्थिति को भांपते हुए उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों की देखरेख में उनका इलाज जारी है। Add text below Add image below06Paragraph Paragraph Heading Subheading Quoteइस घटना के बाद महिला के पास रखे रुपए और बैग गायब मिले हैं। परिजनों ने आशंका जताई है कि सफर के दौरान महिला के बेहोश होने का फायदा उठाकर किसी शातिर बदमाश ने उनका कीमती सामान और नकदी चोरी कर ली है। Add text below Add image below07Heading Paragraph Heading Subheading Quoteहोश में आने के बाद ही स्पष्ट होगी पूरी घटना Add text below Add image below08Paragraph Paragraph Heading Subheading Quoteफिलहाल महिला के होश में आने और पूरी तरह से स्वस्थ होने का इंतजार किया जा रहा है। उनके सामान्य होने के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि सफर के दौरान यह वारदात किस स्थान पर और किसने अंजाम दी थी। Add text below Add image below