Story detailsHeadline, summary, section, and byline.HeadlineSummaryअशोकनगर के टकनेरी गांव में एडवांस रकम और मजदूरी के विवाद को लेकर एक श्रमिक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस ने वायरल वीडियो के आधार पर कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया है।Categoryदुर्घटनाराजनीतिसमस्या/problemस्थानीयअपराधशिक्षाखेलमनोरंजनव्यापारस्थानीयDistrictNo districtग्वालियरदेशमुरैनाभिंडश्योपुरदतियाशिवपुरीगुनाअशोकनगरAuthorEditorial deskMushtaq Ahmad Khan - Editor In Chiefiuyiuhकृषि डेस्क - कृषि संवाददाताक्राइम डेस्क - अपराध संवाददाताधर्म डेस्क - धर्म संपादकपर्यटन डेस्क - पर्यटन संवाददाताराजनीति डेस्क - राजनीतिक विश्लेषकव्यापार डेस्क - व्यापार संवाददाताशिक्षा डेस्क - शिक्षा संवाददातासंपादकीय डेस्क - वरिष्ठ संपादकसांस्कृतिक डेस्क - सांस्कृतिक संपादकस्पोर्ट्स डेस्क - खेल संवाददाताPublish timeStory URLURL slug/article/ashoknagar-story-a9e8685f
StoryWrite in reading order. Add images exactly where they should appear. Text block Image block01Paragraph Paragraph Heading Subheading Quoteअशोकनगर जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले टकनेरी गांव में पैसों के लेन-देन के पुराने विवाद को लेकर सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां दो लोगों ने मिलकर एक 28 वर्षीय मजदूर युवक के साथ जमकर मारपीट की। आरोपियों ने श्रमिक को जमीन पर पटककर बेरहमी से पीटा और उसे घसीटते हुए कुछ दूरी तक ले गए। Add text below Add image below02Heading Paragraph Heading Subheading Quoteसोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने पर जागी पुलिस Add text below Add image below03Paragraph Paragraph Heading Subheading Quoteइस पूरी घटना का किसी ने वीडियो बना लिया जो बाद में सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। वीडियो सामने आने के बाद स्थानीय पुलिस प्रशासन हरकत में आया। रविवार को पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों के खिलाफ मारपीट और एससी-एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उन्हें अपनी हिरासत में ले लिया है। Add text below Add image below04Heading Paragraph Heading Subheading Quoteमजदूरी कम मिलने और एडवांस का है पूरा विवाद Add text below Add image below05Paragraph Paragraph Heading Subheading Quoteघटना की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि टकनेरी गांव निवासी 28 साल के सोनू आदिवासी के साथ प्रदीप सरदार और रज्जू सरदार ने मारपीट की थी। पीड़ित सोनू पिछले पांच-छह सालों से दोनों आरोपियों के यहां मजदूरी कर रहा था। सोनू का आरोप है कि इतने लंबे समय तक काम करने के बावजूद उसे तय मजदूरी से काफी कम पैसे दिए जा रहे थे, जिससे तंग आकर वह काम छोड़कर अपने घर लौट आया था। Add text below Add image below06Paragraph Paragraph Heading Subheading Quoteदूसरी ओर, आरोपियों पक्ष का कहना है कि सोनू ने उनसे तीस हजार रुपए से ज्यादा का एडवांस ले रखा था और वह बिना भुगतान किए काम अधूरा छोड़कर भाग गया था। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद बढ़ा और नौबत मारपीट तक पहुंच गई। Add text below Add image below07Heading Paragraph Heading Subheading Quoteथाना प्रभारी ने दी मामले की पूरी जानकारी Add text below Add image below08Paragraph Paragraph Heading Subheading Quoteकोतवाली थाना प्रभारी रवि प्रताप सिंह चौहान ने इस मामले में बताया कि शुरुआतीौ दौर में डर के कारण पीड़ित युवक थाने में शिकायत दर्ज कराने नहीं पहुंचा था। हालांकि, जब पुलिस ने सोशल मीडिया पर मारपीट का वीडियो देखा, तब उन्होंने खुद फरियादी से फोन पर संपर्क किया और उसे थाने बुलवाया। पीड़ित की विधिवत शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और पुलिस अब दोनों आरोपियों से पूछताछ कर आगे की वैधानिक कार्रवाई कर रही है। Add text below Add image below