Story detailsHeadline, summary, section, and byline.HeadlineSummaryश्योपुर जिला जेल से शनिवार दोपहर एक विचाराधीन कैदी 22 फीट ऊंची दीवार फाड़कर फरार हो गया। ऑनलाइन गीता पाठ प्रशिक्षण के दौरान हुई इस घटना से जेल महकमे में हड़कंप मच गया है।Categoryदुर्घटनाराजनीतिसमस्या/problemस्थानीयअपराधशिक्षाखेलमनोरंजनव्यापारस्थानीयDistrictNo districtग्वालियरदेशमुरैनाभिंडश्योपुरदतियाशिवपुरीगुनाअशोकनगरAuthorEditorial deskMushtaq Ahmad Khan - Editor In Chiefiuyiuhकृषि डेस्क - कृषि संवाददाताक्राइम डेस्क - अपराध संवाददाताधर्म डेस्क - धर्म संपादकपर्यटन डेस्क - पर्यटन संवाददाताराजनीति डेस्क - राजनीतिक विश्लेषकव्यापार डेस्क - व्यापार संवाददाताशिक्षा डेस्क - शिक्षा संवाददातासंपादकीय डेस्क - वरिष्ठ संपादकसांस्कृतिक डेस्क - सांस्कृतिक संपादकस्पोर्ट्स डेस्क - खेल संवाददाताPublish timeStory URLURL slug/article/sheopur-story-97c4ae89
StoryWrite in reading order. Add images exactly where they should appear. Text block Image block01Paragraph Paragraph Heading Subheading Quoteग्वालियर-चंबल अंचल के श्योपुर जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां जिला जेल की सुरक्षा में बड़ी चूक का मामला उजागर हुआ है। शनिवार दोपहर को एक बंदी जेल की करीब 22 फीट ऊंची दीवार फांदकर फरार होने में कामयाब हो गया। इस दुस्साहसिक घटना के बाद जेल प्रशासन और पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है। Add text below Add image below02Heading Paragraph Heading Subheading Quoteऑनलाइन गीता पाठ के दौरान दिया चकमा Add text below Add image below03Paragraph Paragraph Heading Subheading Quoteयह घटना शनिवार को दोपहर 2 से 3 बजे के बीच की बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक, जेल में कैदियों के लिए गीता पाठ का ऑनलाइन प्रशिक्षण चल रहा था। प्रशिक्षण समाप्त होने के बाद जब बंदियों को अपनी बैरकों में वापस लौटना था, तभी 24 वर्षीय धर्मेंद्र कुशवाहा पुत्र सुरेंद्र कुशवाहा बैरक में नहीं पहुंचा और मौका पाकर वहां से गायब हो गया। Add text below Add image below04Paragraph Paragraph Heading Subheading Quoteफरार हुआ आरोपी धर्मेंद्र पलायचा थाना क्षेत्र का रहने वाला है। उसे कराहल थाने में दर्ज भारतीय न्याय संहिता (आईबीसी) की धारा 137/2 और 87 के तहत पिछले साल 31 मई को न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया था। एडवोकेट आकाश तिवारी के अनुसार, आरोपी के खिलाफ कराहल थाने में किडनैपिंग, पॉक्सो एक्ट और नाबालिग के शोषण सहित कई गंभीर धाराओं में मामला दर्ज है और अदालत में इसकी सुनवाई चल रही है। Add text below Add image below05Heading Paragraph Heading Subheading Quoteचादरों की रस्सी बनाकर पार की दीवार Add text below Add image below06Paragraph Paragraph Heading Subheading Quoteप्रारंभिक जानकारी में सामने आया है कि शातिर बंदी ने भागने के लिए अनोखा तरीका अपनाया। उसने कई चादरों को आपस में बांधकर एक लंबी रस्सी तैयार की और उसी के सहारे 22 फीट ऊंची दीवार को पार कर लिया। दिन दहाड़े हुई इस वारदात ने जेल की सुरक्षा व्यवस्था और पहरेदारी पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। Add text below Add image below07Heading Paragraph Heading Subheading Quoteपुलिस और जेल प्रशासन की तलाश जारी Add text below Add image below08Paragraph Paragraph Heading Subheading Quoteघटना की जानकारी मिलते ही जेल अधीक्षक प्रभात कुमार ने फौरन वरिष्ठ अधिकारियों और श्योपुर पुलिस अधीक्षक को मामले से अवगत कराया। जेल प्रशासन अब इस बात की भी आंतरिक जांच कर रहा है कि ऑनलाइन ट्रेनिंग के दौरान सुरक्षा और निगरानी में कहां चूक हुई। Add text below Add image below09Paragraph Paragraph Heading Subheading Quoteश्योपुर एसपी मोती उर रहमान ने बताया कि आरोपी की धरपकड़ के लिए पुलिस टीमों को लगाया गया है। एहतियात के तौर पर आसपास के जिलों के थानों को भी इस बारे में सूचना भेज दी गई है ताकि फरार बंदी को जल्द से जल्द दोबारा पकड़ा जा सके। Add text below Add image below