Story detailsHeadline, summary, section, and byline.HeadlineSummaryरामपुर क्षेत्र के शासकीय प्राथमिक विद्यालय चक्कपुरा में बदहाल भवन के कारण बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। ग्रामीणों ने रखरखाव के लिए मिलने वाली राशि के उपयोग पर सवाल उठाते हुए जांच की मांग की है।Categoryदुर्घटनाराजनीतिसमस्या/problemस्थानीयअपराधशिक्षाखेलमनोरंजनव्यापारस्थानीयDistrictNo districtग्वालियरदेशमुरैनाभिंडश्योपुरदतियाशिवपुरीगुनाअशोकनगरAuthorEditorial deskMushtaq Ahmad Khan - Editor In Chiefiuyiuhकृषि डेस्क - कृषि संवाददाताक्राइम डेस्क - अपराध संवाददाताधर्म डेस्क - धर्म संपादकपर्यटन डेस्क - पर्यटन संवाददाताराजनीति डेस्क - राजनीतिक विश्लेषकव्यापार डेस्क - व्यापार संवाददाताशिक्षा डेस्क - शिक्षा संवाददातासंपादकीय डेस्क - वरिष्ठ संपादकसांस्कृतिक डेस्क - सांस्कृतिक संपादकस्पोर्ट्स डेस्क - खेल संवाददाताPublish timeStory URLURL slug/article/morena-story-a066566d
StoryWrite in reading order. Add images exactly where they should appear. Text block Image block01Paragraph Paragraph Heading Subheading Quoteमुरैना जिले के रामपुर क्षेत्र स्थित शासकीय प्राथमिक विद्यालय चक्कपुरा में इन दिनों बच्चों की शिक्षा भगवान भरोसे चल रही है। यहां पढ़ने वाले लगभग 50 नौनिहाल जर्जर और बदहाल भवन में पढ़ाई करने को मजबूर हैं। स्थिति यह है कि हल्की बारिश होते ही कक्षाओं की छतों से पानी टपकने लगता है, जिससे बच्चों और शिक्षकों को भारी परेशानी उठानी पड़ती है। Add text below Add image below02Heading Paragraph Heading Subheading Quoteखुले आसमान के नीचे और टपकती छतों में बैठते हैं बच्चे Add text below Add image below03Paragraph Paragraph Heading Subheading Quoteविद्यालय भवन की हालत इतनी दयनीय हो चुकी है कि बरसात के मौसम में बच्चों की सुरक्षा पर हमेशा खतरा मंडराता रहता है। पानी टपकने के कारण छात्रों को कभी खुले आसमान के नीचे तो कभी पानी से भीगती दीवारों के पास बैठकर पढ़ना पड़ता है। अभिभावकों ने कई बार बच्चों की सुरक्षा को लेकर अपनी चिंता जताई है और स्थानीय प्रशासन से इस समस्या का स्थायी समाधान निकालने की गुहार लगाई है। Add text below Add image below04Heading Paragraph Heading Subheading Quoteएक ही प्रधान अध्यापक पर 12 साल से टिके रहने का आरोप Add text below Add image below05Paragraph Paragraph Heading Subheading Quoteग्रामीणों और अभिभावकों की मुख्य नाराजगी स्कूल में लंबे समय से जमे अमले को लेकर भी है। इस प्राथमिक विद्यालय में पिछले 12 वर्षों से जगन्नाथ सिंह प्रधान अध्यापक के पद पर पदस्थ हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि इतने लंबे अंतराल के बाद भी स्कूल की दशा नहीं सुधरना गंभीर लापरवाही को दर्शाता है। ग्रामीण रामावतार का आरोप है कि यदि समय रहते ध्यान दिया जाता तो आज नौनिहालों को इस तरह की कठिनाइयों का सामना नहीं करना पड़ता। Add text below Add image below06Heading Paragraph Heading Subheading Quoteरखरखाव की राशि के इस्तेमाल पर उठे सवाल Add text below Add image below07Paragraph Paragraph Heading Subheading Quoteशासन की ओर से विद्यालयों के रखरखाव और मरम्मत के लिए नियमित रूप से बजट जारी किया जाता है। ग्रामीणों के अनुसार चक्कपुरा स्कूल के नाम पर भी पहले राशि आवंटित हुई है, लेकिन धरातल पर भवन की स्थिति जस की तस बनी हुई है। जनता ने अब शासन से मांग की है कि स्कूल के नाम पर आई राशि और किए गए कार्यों की उच्च स्तर पर निष्पक्ष जांच कराई जाए। Add text below Add image below08Paragraph Paragraph Heading Subheading Quoteपूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए मुरैना के डीपीसी हरीश तिवारी ने कहा है कि स्कूलों के रख-रखाव के लिए शासन स्तर से हर संभव सहायता दी जाती है। यदि शिक्षक फंड का सही उपयोग नहीं कर रहे हैं, तो यह गंभीर जांच का विषय है। उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द ही वे स्वयं मौके पर जाकर स्कूल का निरीक्षण करेंगे और लंबे समय से जमे प्रधान अध्यापक से भी स्पष्टीकरण तलब किया जाएगा। Add text below Add image below