Story detailsHeadline, summary, section, and byline.HeadlineSummaryग्वालियर में एक महिला ने एसटीएफ इंस्पेक्टर आनंद कुमार पर शादी का झांसा देकर लंबे समय तक दुष्कर्म करने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता की शिकायत पर महिला थाना पुलिस ने आरोपी अधिकारी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।Categoryदुर्घटनाराजनीतिसमस्या/problemस्थानीयअपराधशिक्षाखेलमनोरंजनव्यापारस्थानीयDistrictNo districtग्वालियरदेशमुरैनाभिंडश्योपुरदतियाशिवपुरीगुनाअशोकनगरAuthorEditorial deskMushtaq Ahmad Khan - Editor In Chiefiuyiuhकृषि डेस्क - कृषि संवाददाताक्राइम डेस्क - अपराध संवाददाताधर्म डेस्क - धर्म संपादकपर्यटन डेस्क - पर्यटन संवाददाताराजनीति डेस्क - राजनीतिक विश्लेषकव्यापार डेस्क - व्यापार संवाददाताशिक्षा डेस्क - शिक्षा संवाददातासंपादकीय डेस्क - वरिष्ठ संपादकसांस्कृतिक डेस्क - सांस्कृतिक संपादकस्पोर्ट्स डेस्क - खेल संवाददाताPublish timeStory URLURL slug/article/gwalior-story-909427f6
StoryWrite in reading order. Add images exactly where they should appear. Text block Image block01Paragraph Paragraph Heading Subheading Quoteग्वालियर जिले में एक बार फिर खाकी पर गंभीर दाग लगा है। अपने पारिवारिक विवाद के समाधान के लिए पुलिस की मदद मांगने पहुंची एक 34 वर्षीय महिला ने एसटीएफ (STF) में तैनात इंस्पेक्टर आनंद कुमार पर डरा-धमकाकर और शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पीड़िता की शिकायत के आधार पर ग्वालियर महिला थाना पुलिस ने आरोपी इंस्पेक्टर के खिलाफ विभिन्न धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली है और पूरे मामले की गहराई से जांच शुरू कर दी है। Add text below Add image below02Heading Paragraph Heading Subheading Quoteथाटीपुर थाने में हुई थी पहली मुलाकात Add text below Add image below03Paragraph Paragraph Heading Subheading Quoteप्राप्त जानकारी के अनुसार, वर्ष 2022 में पीड़िता का अपने पति के साथ पारिवारिक विवाद चल रहा था। इसी सिलसिले में वह मदद की गुहार लगाने थाटीपुर थाने पहुंची थी। वहां उसकी मुलाकात तत्कालीन सब-इंस्पेक्टर आनंद कुमार से हुई। महिला का आरोप है कि इंस्पेक्टर ने उसका मामला सुलझाने और हरसंभव मदद का भरोसा दिया। इसी दौरान उसने बातचीत के बहाने महिला का मोबाइल नंबर ले लिया और लगातार संपर्क में रहने लगा। Add text below Add image below04Heading Paragraph Heading Subheading Quoteकैंसर पीड़ित पत्नी का हवाला देकर किया यौन शोषण Add text below Add image below05Paragraph Paragraph Heading Subheading Quoteपीड़िता ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि 10 अक्टूबर 2022 की रात करीब 11 बजे आरोपी आनंद कुमार थाटीपुर स्थित उसके किराए के कमरे पर आ धमका। जब महिला ने इतनी रात को आने पर आपत्ति जताई, तो उसने अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। आरोपी ने महिला से कहा कि उसकी पत्नी कैंसर से पीड़ित है और कुछ समय बाद उसकी मृत्यु हो जाएगी। उसने पत्नी की मौत के बाद महिला से विवाह करने का झूठा आश्वासन दिया और इसी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। Add text below Add image below06Paragraph Paragraph Heading Subheading Quoteमहिला का यह भी आरोप है कि इसके बाद आरोपी लगातार शादी का झांसा देकर उसका शारीरिक शोषण करता रहा। उसने अपने एक परिचित आरक्षक के माध्यम से महिला के लिए दूसरा कमरा किराए पर दिलवाया और उसका सारा खर्च भी खुद ही उठाता रहा ताकि महिला उसके प्रभाव में बनी रहे। Add text below Add image below07Heading Paragraph Heading Subheading Quoteविवाह का दबाव बनाने पर दी जान से मारने की धमकी Add text below Add image below08Paragraph Paragraph Heading Subheading Quoteजांच में सामने आया है कि अप्रैल 2025 तक आरोपी अधिकारी इस प्रकार के संबंध बनाता रहा। जब पीड़िता ने उससे अपने वादे के मुताबिक शादी करने के लिए जोर डाला, तो उसने साफ इनकार कर दिया। महिला का आरोप है कि शादी की बात उठाने पर उसे जान से मारने की धमकियां भी दी गईं। Add text below Add image below09Paragraph Paragraph Heading Subheading Quoteतंग आकर और न्याय की उम्मीद में पीड़िता ने ग्वालियर महिला थाने पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए कानून सम्मत धाराओं में प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया गया है तथा साक्ष्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। Add text below Add image below