Story detailsHeadline, summary, section, and byline.HeadlineSummaryग्वालियर में पहली बार हत्या या बड़े अपराध की जगह लापता लड्डू गोपाल की तलाश के लिए एसआईटी गठित की गई है। पांच महीने पहले गुम हुई प्रतिमा की खोज में कोतवाली, जनकगंज और माधोगंज थानों की संयुक्त टीम जांच कर रही है। श्रद्धालु महिला की भावनाओं को देखते हुए आईजी के निर्देश पर यह विशेष जांच शुरू की गई।Categoryदुर्घटनाराजनीतिसमस्या/problemस्थानीयअपराधशिक्षाखेलमनोरंजनव्यापारस्थानीयDistrictNo districtग्वालियरदेशमुरैनाभिंडश्योपुरदतियाशिवपुरीगुनाअशोकनगरAuthorEditorial deskMushtaq Ahmad Khan - Editor In Chiefiuyiuhकृषि डेस्क - कृषि संवाददाताक्राइम डेस्क - अपराध संवाददाताधर्म डेस्क - धर्म संपादकपर्यटन डेस्क - पर्यटन संवाददाताराजनीति डेस्क - राजनीतिक विश्लेषकव्यापार डेस्क - व्यापार संवाददाताशिक्षा डेस्क - शिक्षा संवाददातासंपादकीय डेस्क - वरिष्ठ संपादकसांस्कृतिक डेस्क - सांस्कृतिक संपादकस्पोर्ट्स डेस्क - खेल संवाददाताPublish timeStory URLURL slug/article/gwalior-sit-searching-missing-laddu-gopal-idol-five-months
StoryWrite in reading order. Add images exactly where they should appear. Text block Image block01Paragraph Paragraph Heading Subheading Quoteमध्य प्रदेश के ग्वालियर में एक अनोखा मामला सामने आया है, जहां पहली बार किसी हत्या, लूट या संगठित अपराध के बजाय भगवान लड्डू गोपाल की लापता प्रतिमा की तलाश के लिए विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया है। करीब पांच महीने पहले गुम हुई प्रतिमा की खोज में अब तीन थानों की संयुक्त पुलिस टीम लगातार जांच कर रही है। Add text below Add image below02Paragraph Paragraph Heading Subheading Quoteअलकापुरी, सिटी सेंटर निवासी विजया शर्मा भगवान श्रीकृष्ण की अनन्य भक्त हैं। उनके अनुसार, 29 जनवरी को वह अपनी बहन के साथ कोतवाली क्षेत्र की सब्जी मंडी में खरीदारी करने गई थीं। इसी दौरान उनके साथ रहने वाले लड्डू गोपाल कहीं गुम हो गए। काफी तलाश के बाद भी प्रतिमा नहीं मिलने पर उन्होंने पुलिस से मदद मांगी। Add text below Add image below03 Inline imageImageReplace inline imageJPG, PNG, WebPAlt textCaptionCredit Add text below Add image below04Subheading Paragraph Heading Subheading Quoteआईजी के निर्देश पर बनी एसआईटी Add text below Add image below05Paragraph Paragraph Heading Subheading Quoteलगातार शिकायतों के बाद मामला ग्वालियर रेंज के आईजी अरविंद सक्सेना तक पहुंचा। महिला की धार्मिक आस्था और भावनाओं को देखते हुए उन्होंने विशेष जांच दल गठित करने के निर्देश दिए। Add text below Add image below06Paragraph Paragraph Heading Subheading Quoteइसके बाद सीएसपी किरण अहिरवार के नेतृत्व में कोतवाली, जनकगंज और माधोगंज थाना पुलिस के जवानों को शामिल करते हुए एसआईटी बनाई गई, जो अब मामले के हर पहलू की जांच कर रही है। Add text below Add image below07Subheading Paragraph Heading Subheading Quoteमहिला के लिए परिवार का सदस्य हैं लड्डू गोपाल Add text below Add image below08Paragraph Paragraph Heading Subheading Quoteविजया शर्मा ने पुलिस को बताया कि लड्डू गोपाल उन्हें उनकी नानी से मिले थे और बचपन से ही वे उनकी पूजा-अर्चना करती आ रही हैं। उनके अनुसार, यह केवल एक धार्मिक प्रतिमा नहीं बल्कि उनके परिवार के सदस्य की तरह हैं, इसलिए उनकी तलाश उनके लिए बेहद महत्वपूर्ण है। Add text below Add image below09 Inline imageImageReplace inline imageJPG, PNG, WebPAlt textCaptionCredit Add text below Add image below10Subheading Paragraph Heading Subheading Quoteसब्जी विक्रेता पर जताया संदेह Add text below Add image below11Paragraph Paragraph Heading Subheading Quoteमहिला ने उस सब्जी विक्रेता पर भी संदेह जताया है, जिससे उन्होंने खरीदारी की थी। उनका कहना है कि उन्हें इस संबंध में एक स्वप्न भी आया था। साथ ही कुछ लोगों ने भी संबंधित व्यक्ति द्वारा लड्डू गोपाल को लेकर चर्चा करने की जानकारी दी थी। पुलिस इस पहलू की भी जांच कर रही है। Add text below Add image below12Subheading Paragraph Heading Subheading Quoteहर सूचना का किया जा रहा सत्यापन Add text below Add image below13Paragraph Paragraph Heading Subheading Quoteपुलिस अधिकारियों के अनुसार एसआईटी सभी संभावित सुरागों पर काम कर रही है। मामले से जुड़ी हर सूचना का सत्यापन किया जा रहा है ताकि जल्द से जल्द लापता प्रतिमा का पता लगाया जा सके। Add text below Add image below14Paragraph Paragraph Heading Subheading Quoteग्वालियर रेंज के आईजी अरविंद सक्सेना ने कहा कि शिकायत मिलने के बाद विशेष जांच दल का गठन किया गया है और पुलिस पूरी गंभीरता के साथ जांच में जुटी है। उनका कहना है कि श्रद्धालु महिला की आस्था से जुड़े इस मामले का जल्द समाधान निकालने का प्रयास किया जा रहा है। Add text below Add image below