Story detailsHeadline, summary, section, and byline.HeadlineSummaryछत्तीसगढ़ के रायपुर से शुरू हुआ विवाद ग्वालियर के सिरोल बायपास तक पहुंच गया, जहां आरोपियों ने ट्रक चालक और उसके भतीजे को घेरकर पीटा। पीड़ित का आरोप है कि चोरी का विरोध करने पर बदमाशों ने करीब 850 किलोमीटर तक उनका पीछा किया था।Categoryदुर्घटनाराजनीतिसमस्या/problemस्थानीयअपराधशिक्षाखेलमनोरंजनव्यापारस्थानीयDistrictNo districtग्वालियरदेशमुरैनाभिंडश्योपुरदतियाशिवपुरीगुनाअशोकनगरAuthorEditorial deskMushtaq Ahmad Khan - Editor In Chiefiuyiuhकृषि डेस्क - कृषि संवाददाताक्राइम डेस्क - अपराध संवाददाताधर्म डेस्क - धर्म संपादकपर्यटन डेस्क - पर्यटन संवाददाताराजनीति डेस्क - राजनीतिक विश्लेषकव्यापार डेस्क - व्यापार संवाददाताशिक्षा डेस्क - शिक्षा संवाददातासंपादकीय डेस्क - वरिष्ठ संपादकसांस्कृतिक डेस्क - सांस्कृतिक संपादकस्पोर्ट्स डेस्क - खेल संवाददाताPublish timeStory URLURL slug/article/gwalior-850-5e566a60
StoryWrite in reading order. Add images exactly where they should appear. Text block Image block01Paragraph Paragraph Heading Subheading Quoteग्वालियर के सिरोल थाना क्षेत्र स्थित जयगुरुदेव आश्रम के पास हाईवे पर रायपुर से आए कुछ बदमाशों ने एक ट्रक को रोककर जमकर उत्पात मचाया। आरोपियों ने वाहन में तोड़फोड़ करने के बाद चालक और उसके भतीजे के साथ मारपीट की। यह पूरी घटना रायपुर में हुई एक पुरानी रंजिश का परिणाम बताई जा रही है। Add text below Add image below02Heading Paragraph Heading Subheading Quoteरायपुर में चोरी की कोशिश से शुरू हुआ था विवाद Add text below Add image below03Paragraph Paragraph Heading Subheading Quoteराजस्थान के धौलपुर जिले के मनिया क्षेत्र के जयेरा गांव निवासी मेहताब सिंह गुर्जर अपने भतीजे धर्मवीर सिंह के साथ ट्रक लेकर चलते हैं। बीते 12 अक्टूबर की रात वे रायपुर के ट्रांसपोर्ट नगर में रुके हुए थे। इसी दौरान गणेश और प्रह्लाद नामक युवकों ने ट्रक से चोरी का प्रयास किया। जब मेहताब ने इसका विरोध किया, तो दोनों पक्षों के बीच विवाद हो गया था। Add text below Add image below04Paragraph Paragraph Heading Subheading Quoteहालांकि अगले दिन ट्रक मालिक राजीव शर्मा के दखल से दोनों पक्षों में समझौता करा दिया गया था, लेकिन चालक ने इस घटना का वीडियो अपने मोबाइल में बना लिया था। समझौते के बावजूद आरोपियों के मन में रंजिश बनी रही और उन्होंने इसका बदला लेने की योजना बनाई। Add text below Add image below05Heading Paragraph Heading Subheading Quoteमंडला से लेकर ग्वालियर तक जारी रहा पीछा Add text below Add image below06Paragraph Paragraph Heading Subheading Quoteपीड़ित के अनुसार, 14 अक्टूबर को वे रायपुर से ट्रक लेकर दिल्ली के लिए रवाना हुए। रास्ते में मंडला के पास उन्हें वही संदिग्ध युवक हाईवे के किनारे खड़े दिखाई दिए, लेकिन उन्होंने ट्रक नहीं रोका। इसके बावजूद आरोपियों ने कार और बुलेट बाइक से उनका करीब 850 किलोमीटर तक लगातार पीछा किया। Add text below Add image below07Paragraph Paragraph Heading Subheading Quoteबीती 15 अक्टूबर की रात लगभग दो बजे ग्वालियर के सिरोल थाना इलाके में बदमाशों ने अपनी गाड़ियां ट्रक के आगे अड़ा दीं और उसे जबरन रोक लिया। इसके बाद आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए ट्रक के शीशे तोड़ डाले और चालक को खींचकर नीचे गिरा दिया। Add text below Add image below08Heading Paragraph Heading Subheading Quoteपुलिस ने दर्ज किया मामला, आरोपियों की तलाश जारी Add text below Add image below09Paragraph Paragraph Heading Subheading Quoteबदमाशों ने मेहताब और बीच-बचाव करने आए उसके भतीजे धर्मवीर को लाठी-डंडों से बुरी तरह पीटा। जाते-जाते आरोपियों ने पुलिस में शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी भी दी और मौके से फरार हो गए। Add text below Add image below10Paragraph Paragraph Heading Subheading Quoteसिरोल थाना प्रभारी कमर किशोर यादव ने इस मामले की जानकारी देते हुए बताया कि पीड़ित की शिकायत के आधार पर पुलिस ने तुरंत मुकदमा दर्ज कर लिया है। सभी आरोपी फिलहाल फरार हैं, जिनकी धरपकड़ के लिए पुलिस टीमों द्वारा उनके संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। Add text below Add image below