Story detailsHeadline, summary, section, and byline.HeadlineSummaryग्वालियर के पड़ाव थाना क्षेत्र में कॉलेज जा रही दो सगी बहनों ने मोबाइल झपटकर भाग रहे बदमाश का दिलेरी से पीछा किया। स्कूटी से टक्कर मारकर उसे गिराया और लोगों की मदद से दबोचकर पुलिस के हवाले कर दिया।Categoryदुर्घटनाराजनीतिसमस्या/problemस्थानीयअपराधशिक्षाखेलमनोरंजनव्यापारस्थानीयDistrictNo districtग्वालियरदेशमुरैनाभिंडश्योपुरदतियाशिवपुरीगुनाअशोकनगरAuthorEditorial deskMushtaq Ahmad Khan - Editor In Chiefiuyiuhकृषि डेस्क - कृषि संवाददाताक्राइम डेस्क - अपराध संवाददाताधर्म डेस्क - धर्म संपादकपर्यटन डेस्क - पर्यटन संवाददाताराजनीति डेस्क - राजनीतिक विश्लेषकव्यापार डेस्क - व्यापार संवाददाताशिक्षा डेस्क - शिक्षा संवाददातासंपादकीय डेस्क - वरिष्ठ संपादकसांस्कृतिक डेस्क - सांस्कृतिक संपादकस्पोर्ट्स डेस्क - खेल संवाददाताPublish timeStory URLURL slug/article/gwalior-80-d5774db8
StoryWrite in reading order. Add images exactly where they should appear. Text block Image block01Paragraph Paragraph Heading Subheading Quoteग्वालियर के पड़ाव थाना इलाके में शनिवार दोपहर छात्राओं की बहादुरी का एक अनूठा मामला सामने आया है। यहां कॉलेज जा रही दो सगी बहनों से एक बाइक सवार युवक ने मोबाइल छीन लिया, लेकिन पीड़ित बहनों ने हिम्मत दिखाते हुए बदमाश को न सिर्फ खदेड़ा, बल्कि खुद ही उसे मौके पर धर दबोचा। Add text below Add image below02Heading Paragraph Heading Subheading Quoteझपट्टा मारकर छीना था फोन Add text below Add image below03Paragraph Paragraph Heading Subheading Quoteमुरार स्थित सीपी कॉलोनी की रहने वाली बहनें अर्पिता (हर्षिता) और रसिता अग्रवाल स्कूटी पर सवार होकर कॉलेज के लिए निकली थीं। जब वे पड़ाव इलाके में सोफा गैलरी के करीब पहुंचीं, तभी एक शातिर बदमाश ने चलती स्कूटी पर पीछे बैठी छात्रा के हाथ पर झपट्टा मारा और मोबाइल लूटकर फरार हो गया। इस अचानक हुई घटना से घबराने के बजाय दोनों ने फौरन बदमाश का पीछा करने की ठान ली। Add text below Add image below04Heading Paragraph Heading Subheading Quote80 की रफ्तार से स्कूटी से दिया पीछा Add text below Add image below05Paragraph Paragraph Heading Subheading Quoteछात्राओं ने वक्त गंवाए बिना अपनी स्कूटी करीब 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बदमाश के पीछे भगा दी। सोफा गैलरी से लेकर फूलबाग तक दोनों ने फिल्मी अंदाज में आरोपी की बाइक का पीछा किया। फूलबाग के पास आगे एक टेम्पो आ जाने से बदमाश की गति धीमी हुई और वह मुड़ने लगा, तभी साहसी बहनों ने अपनी स्कूटी उसकी बाइक के पिछले हिस्से में दे मारी, जिससे वह सड़क पर गिर पड़ा। Add text below Add image below06Paragraph Paragraph Heading Subheading Quoteजमीन पर गिरते ही दोनों बहनों ने बिना एक पल गंवाए आरोपी को दबोच लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी। यह हंगामा देख आसपास के लोग भी तुरंत इकट्ठा हो गए। जब लोगों को माजरा समझ आया कि वह एक मोबाइल लुटेरा है, तो भीड़ ने भी बहनों का साथ दिया और आरोपी की धुनाई कर दी। Add text below Add image below07Heading Paragraph Heading Subheading Quoteडोमिनोज का डिलीवरी बॉय निकला आरोपी Add text below Add image below08Paragraph Paragraph Heading Subheading Quoteमौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को अपनी हिरासत में ले लिया। पूछताछ में उसने अपनी पहचान पंजाब निवासी मनप्रीत के रूप में दी है। आरोपी ने बताया कि वह महज दो दिन पहले ही ग्वालियर आया था और एक फूड डिलीवरी चेन 'डोमिनोज' में डिलीवरी बॉय का काम कर रहा था। उसने कबूल किया कि उसके पास कमरा किराए पर देने के लिए पैसे नहीं थे, इसलिए उसने यह वारदात को अंजाम दिया। Add text below Add image below09Paragraph Paragraph Heading Subheading Quoteपड़ाव थाना प्रभारी शैलेंद्र भार्गव ने इस मामले पर जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसके पुराने रिकॉर्ड की जानकारी जुटाने के लिए पंजाब पुलिस से संपर्क किया जा रहा है। Add text below Add image below10Paragraph Paragraph Heading Subheading Quoteइन दोनों बहनों के अदम्य साहस को देखते हुए स्थानीय पुलिस महकमे में उनकी चर्चा हो रही है। इस जांबाजी के लिए हर्षिता और रसिता को ग्वालियर के एसएसपी द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। Add text below Add image below