Story detailsHeadline, summary, section, and byline.HeadlineSummaryग्वालियर-चंबल अंचल के गुना जिले में पुलिस ने ओडिशा से मादक पदार्थ लेकर पहुंचे दो तस्करों को दबोचा है। आरोपियों के कब्जे से पांच किलो से अधिक गांजा बरामद हुआ है।Categoryदुर्घटनाराजनीतिसमस्या/problemस्थानीयअपराधशिक्षाखेलमनोरंजनव्यापारस्थानीयDistrictNo districtग्वालियरदेशमुरैनाभिंडश्योपुरदतियाशिवपुरीगुनाअशोकनगरAuthorEditorial deskMushtaq Ahmad Khan - Editor In Chiefiuyiuhकृषि डेस्क - कृषि संवाददाताक्राइम डेस्क - अपराध संवाददाताधर्म डेस्क - धर्म संपादकपर्यटन डेस्क - पर्यटन संवाददाताराजनीति डेस्क - राजनीतिक विश्लेषकव्यापार डेस्क - व्यापार संवाददाताशिक्षा डेस्क - शिक्षा संवाददातासंपादकीय डेस्क - वरिष्ठ संपादकसांस्कृतिक डेस्क - सांस्कृतिक संपादकस्पोर्ट्स डेस्क - खेल संवाददाताPublish timeStory URLURL slug/article/guna-story-f09f8605
StoryWrite in reading order. Add images exactly where they should appear. Text block Image block01Paragraph Paragraph Heading Subheading Quoteगुना जिले की मृगवास थाना पुलिस ने नशे के कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए दो अंतर्राज्यीय तस्करों को दबोच लिया है। आरोपियों के पास से पांच किलो से ज्यादा अवैध गांजा बरामद किया गया है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब ढाई लाख रुपए आंकी गई है। पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि ये दोनों आरोपी ओडिशा से मादक पदार्थ की खेप लेकर आए थे और स्थानीय क्षेत्र में इसकी सप्लाई करने की फिराक में थे। Add text below Add image below02Heading Paragraph Heading Subheading Quoteमुखबिर की सूचना पर पुलिस ने की घेराबंदी Add text below Add image below03Paragraph Paragraph Heading Subheading Quoteकार्रवाई के संबंध में जानकारी देते हुए स्थानीय पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि पीपलहेड़ा तिराहे के पास कुछ संदिग्ध लोग अवैध मादक पदार्थ के साथ खड़े हैं। इस पुख्ता सूचना के आधार पर पुलिस दल ने तत्काल मौके पर पहुंचकर इलाके की घेराबंदी की। पुलिस बल को अपनी ओर आता देख दोनों संदिग्धों ने वहां से भागने की कोशिश की, जिन्हें मुस्तैदी दिखाते हुए पुलिसकर्मियों ने दबोच लिया। Add text below Add image below04Heading Paragraph Heading Subheading Quoteप्लास्टिक के कट्टे में छिपाकर रखा था मादक पदार्थ Add text below Add image below05Paragraph Paragraph Heading Subheading Quoteपकड़े गए आरोपियों की पहचान गरीब सूना (40) पुत्र और गुणसागर टांड़ी (25) के रूप में हुई है। दोनों ही आरोपी ओडिशा राज्य के बलांगीर जिले के पटनावड़ थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। तलाशी के दौरान उनके पास से एक प्लास्टिक का कट्टा मिला, जिसमें कुल 5.084 किलोग्राम अवैध गांजा भरा हुआ था। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध कर जब्ती की कार्रवाई पूरी की है। Add text below Add image below06Heading Paragraph Heading Subheading Quoteपहले भी जेल जा चुके हैं आरोपी Add text below Add image below07Paragraph Paragraph Heading Subheading Quoteपुलिस रिकॉर्ड खंगालने पर पता चला कि ये दोनों तस्कर शातिर अपराधी हैं और पहले भी इसी थाने द्वारा गांजा तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किए जा चुके हैं। पूर्व में भी इन्हें 26 मई को अन्य साथियों के साथ पकड़ा गया था। फिलहाल मृगवास थाने में आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 121/26 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धाराओं में प्रकरण दर्ज कर आगे की पूछताछ की जा रही है ताकि इस अवैध नेटवर्क के अन्य छोरों का भी पता लगाया जा सके। Add text below Add image below