Story detailsHeadline, summary, section, and byline.HeadlineSummaryराघौगढ़ विधायक जयवर्धन सिंह ने गुना में एनएसयूआई कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए केंद्र और राज्य की भाजपा सरकार पर तीखे हमले किए। उन्होंने पेपर लीक, शिक्षा व्यवस्था की बदहाली और छात्रों पर ज्यादती के गंभीर आरोप लगाए।Categoryदुर्घटनाराजनीतिसमस्या/problemस्थानीयअपराधशिक्षाखेलमनोरंजनव्यापारस्थानीयDistrictNo districtग्वालियरदेशमुरैनाभिंडश्योपुरदतियाशिवपुरीगुनाअशोकनगरAuthorEditorial deskMushtaq Ahmad Khan - Editor In Chiefiuyiuhकृषि डेस्क - कृषि संवाददाताक्राइम डेस्क - अपराध संवाददाताधर्म डेस्क - धर्म संपादकपर्यटन डेस्क - पर्यटन संवाददाताराजनीति डेस्क - राजनीतिक विश्लेषकव्यापार डेस्क - व्यापार संवाददाताशिक्षा डेस्क - शिक्षा संवाददातासंपादकीय डेस्क - वरिष्ठ संपादकसांस्कृतिक डेस्क - सांस्कृतिक संपादकस्पोर्ट्स डेस्क - खेल संवाददाताPublish timeStory URLURL slug/article/guna-story-db5baf14
StoryWrite in reading order. Add images exactly where they should appear. Text block Image block01Paragraph Paragraph Heading Subheading Quoteगुना के स्थानीय कांग्रेस भवन में मंगलवार को एनएसयूआई की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में राघौगढ़ के विधायक और पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह मुख्य रूप से शामिल हुए, जहां उन्होंने युवाओं और छात्र कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। यह आयोजन आगामी 19 सितंबर को इंदौर में होने वाले कांग्रेस नेता राहुल गांधी के 'छात्रों की गूंज' संवाद कार्यक्रम की तैयारियों के सिलसिले में रखा गया था। Add text below Add image below02Heading Paragraph Heading Subheading Quoteमोदी सरकार के कार्यकाल में पेपर लीक का लगाया आरोप Add text below Add image below03Paragraph Paragraph Heading Subheading Quoteसम्मेलन को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह ने केंद्र सरकार पर कड़ा प्रहार किया। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले 12 वर्षों के मोदी सरकार के कार्यकाल के दौरान देश भर में प्रतियोगी परीक्षाओं के पेपर लीक होने की घटनाएं और भारी अनियमितताएं आम हो गई हैं। जब देश के युवाओं और छात्रों ने अपने अधिकारों की रक्षा के लिए शांतिपूर्ण तरीके से आंदोलन किया, तो सत्ता में बैठे लोगों ने उनके साथ बेहद अमानवीय सलूक किया। Add text below Add image below04Paragraph Paragraph Heading Subheading Quoteउन्होंने आगे कहा कि जिन हथियारों और गोलियों का इस्तेमाल देश की सीमाओं पर आतंकवादियों के खात्मा के लिए होना चाहिए, उनका प्रयोग देश के निर्दोष छात्रों पर किया गया। जयवर्धन सिंह ने दावा किया कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर पैलेट गन चलाई गईं और बिहार में तो आंदोलन को बेरहमी से कुचलने के लिए एके-47 तक का इस्तेमाल किया गया। Add text below Add image below05Heading Paragraph Heading Subheading Quoteमप्र के कॉलेज बन चुके हैं डिग्री बेचने की दुकानें: सिंह Add text below Add image below06Paragraph Paragraph Heading Subheading Quoteमध्य प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा कि वे खुद दिल्ली यूनिवर्सिटी के प्रतिष्ठित श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स से पढ़े हैं, लेकिन प्रदेश में पिछले 23 सालों के भाजपा शासनकाल में सरकारी और निजी कॉलेज केवल 'डिग्री बेचने की दुकानें' बनकर रह गए हैं। उन्होंने कहा कि इन संस्थानों में केवल दाखिले और फीस की वसूली हो रही है, जबकि पठन-पाठन का स्तर पूरी तरह से शून्य हो चुका है। Add text below Add image below07Paragraph Paragraph Heading Subheading Quoteकांग्रेस की उपलब्धियों को गिनाते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने देश में आईआईटी और आईआईएम जैसे उच्च कोटि के शिक्षण संस्थान स्थापित किए थे, जिनकी बराबरी आज की भाजपा सरकार कभी नहीं कर सकती। Add text below Add image below08Heading Paragraph Heading Subheading Quoteभर्ती परीक्षाओं का वार्षिक कैलेंडर लाने का वादा Add text below Add image below09Paragraph Paragraph Heading Subheading Quoteजयवर्धन सिंह ने कहा कि मौजूदा व्यवस्था में युवाओं को यह तक पता नहीं होता कि सरकारी नौकरियों के लिए भर्ती परीक्षाओं का कैलेंडर क्या है। उन्होंने वादा किया कि कांग्रेस के सत्ता में आने पर छात्रों को स्पष्ट वार्षिक कैलेंडर उपलब्ध कराया जाएगा, जिससे सभी परीक्षाएं तय समय पर पूरी हो सकें। साथ ही, राजस्थान की तर्ज पर पूरे शैक्षणिक सत्र में केवल एक बार फीस जमा करने का पारदर्शी नियम लागू किया जाएगा। Add text below Add image below10Paragraph Paragraph Heading Subheading Quoteकार्यक्रम के अंत में उन्होंने गुना के युवाओं और छात्रों से अपील की कि वे सोशल मीडिया के माध्यम से 'जेन-जी' की तरह सरकार की नीतियों की पोल खोलें और आगामी 19 सितंबर को इंदौर में होने वाले राहुल गांधी के कार्यक्रम में ऑनलाइन जुड़कर अपनी आवाज को बुलंद करें। Add text below Add image below