Story detailsHeadline, summary, section, and byline.HeadlineSummaryगुना जिले के नेशनल हाईवे पर गादेर के जंगल में इंजीनियर और उसकी मंगेतर के साथ हुई बर्बरता और लूट के मामले में पुलिस ने फरार चल रहे आखिरी दो आरोपियों को भी धर दबोचा है। इस कार्रवाई के साथ ही घटना में शामिल सभी सात आरोपी अब सलाखों के पीछे पहुंच चुके हैं.Categoryदुर्घटनाराजनीतिसमस्या/problemस्थानीयअपराधशिक्षाखेलमनोरंजनव्यापारस्थानीयDistrictNo districtग्वालियरदेशमुरैनाभिंडश्योपुरदतियाशिवपुरीगुनाअशोकनगरAuthorEditorial deskMushtaq Ahmad Khan - Editor In Chiefiuyiuhकृषि डेस्क - कृषि संवाददाताक्राइम डेस्क - अपराध संवाददाताधर्म डेस्क - धर्म संपादकपर्यटन डेस्क - पर्यटन संवाददाताराजनीति डेस्क - राजनीतिक विश्लेषकव्यापार डेस्क - व्यापार संवाददाताशिक्षा डेस्क - शिक्षा संवाददातासंपादकीय डेस्क - वरिष्ठ संपादकसांस्कृतिक डेस्क - सांस्कृतिक संपादकस्पोर्ट्स डेस्क - खेल संवाददाताPublish timeStory URLURL slug/article/guna-story-ab572b5c
StoryWrite in reading order. Add images exactly where they should appear. Text block Image block01Paragraph Paragraph Heading Subheading Quoteगुना जिले में नेशनल हाईवे स्थित गादेर के पास जंगल में एक इंजीनियर और उसकी मंगेतर के साथ हुई गंभीर वारदात के सभी आरोपियों को पुलिस ने पकड़ लिया है। इस बहुचर्चित मामले में फरार चल रहे अंतिम दो आरोपियों को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, जिससे इस अपराध से जुड़े सभी सात आरोपी अब कानून के शिकंजे में आ चुके हैं। Add text below Add image below02Heading Paragraph Heading Subheading Quoteहनुमान टेकरी से लौटते समय रोका था रास्ता Add text below Add image below03Paragraph Paragraph Heading Subheading Quoteयह घटना बीते गुरुवार की रात को हुई थी। एनएफएल में कार्यरत 29 वर्षीय इंजीनियर अपनी मंगेतर के साथ हनुमान टेकरी पर दर्शन करने के लिए गए थे। शाम करीब साढ़े सात बजे जब दोनों अपनी मोटरसाइकिल से वापस एनएफएल कैंपस की ओर लौट रहे थे, तभी गादेर गांव के पास रिलायंस पेट्रोल पंप के समीप कुछ बदमाशों ने उन्हें जबरन रोक लिया। Add text below Add image below04Heading Paragraph Heading Subheading Quoteजंगल में ले जाकर की गई थी मारपीट और लूट Add text below Add image below05Paragraph Paragraph Heading Subheading Quoteबदमाशों ने दोनों को सड़क से खींचकर पास के जंगल में ले जाकर अपने अन्य साथियों को भी बुला लिया था। वहां उनके साथ मारपीट की गई और मोबाइल फोन, पर्स व अन्य कीमती सामान लूट लिया गया। साथ ही युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म का प्रयास भी किया गया, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई थी। Add text below Add image below06Paragraph Paragraph Heading Subheading Quoteराहत की बात यह रही कि उसी दौरान वहां से गुजर रहे एक राहगीर ने तत्परता दिखाते हुए डायल-112 पर कॉल कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंच गई। पुलिस के वाहनों के सायरन और मौजूदगी से घबराकर आरोपी जंगल की तरफ भाग निकले, जिससे एक बड़ी और गंभीर अनहोनी टल गई। Add text below Add image below07Heading Paragraph Heading Subheading Quoteचार दिन के भीतर पुलिस ने सभी को दबोचा Add text below Add image below08Paragraph Paragraph Heading Subheading Quoteधरनावदा थाने में मामला दर्ज कर पुलिस ने फौरन जांच शुरू कर दी थी। पुलिस टीम ने ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए शुरुआती 24 घंटे के भीतर ही पांच आरोपियों को दबोच लिया था। इसके बाद फरार चल रहे सोनू पुत्र विजय सिंह बंजारा और जीतू पुत्र कनीराम बंजारा (निवासी बोरखेड़ा) को भी निरंतर दबिश देकर पकड़ लिया गया। Add text below Add image below09Paragraph Paragraph Heading Subheading Quoteएसपी हितिका वासल ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि गुना पुलिस ने बेहद संवेदनशीलता और तेजी से कार्रवाई करते हुए महज चार दिनों के भीतर सभी सातों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर लूटी गई मोटरसाइकिल, मोबाइल फोन और अन्य सामान भी बरामद कर लिया है तथा मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है। Add text below Add image below