Story detailsHeadline, summary, section, and byline.HeadlineSummaryपूर्व आईपीएस रघुवीर सिंह मीना पर फर्जी जाति प्रमाण पत्र के मामले में एफआईआर दर्ज होने के बाद सियासत गरमा गई है। पूर्व विधायक ममता मीना के आरोपों पर सिंधिया समर्थक नेता ने तीखा पलटवार किया है।Categoryदुर्घटनाराजनीतिसमस्या/problemस्थानीयअपराधशिक्षाखेलमनोरंजनव्यापारस्थानीयDistrictNo districtग्वालियरदेशमुरैनाभिंडश्योपुरदतियाशिवपुरीगुनाअशोकनगरAuthorEditorial deskMushtaq Ahmad Khan - Editor In Chiefiuyiuhकृषि डेस्क - कृषि संवाददाताक्राइम डेस्क - अपराध संवाददाताधर्म डेस्क - धर्म संपादकपर्यटन डेस्क - पर्यटन संवाददाताराजनीति डेस्क - राजनीतिक विश्लेषकव्यापार डेस्क - व्यापार संवाददाताशिक्षा डेस्क - शिक्षा संवाददातासंपादकीय डेस्क - वरिष्ठ संपादकसांस्कृतिक डेस्क - सांस्कृतिक संपादकस्पोर्ट्स डेस्क - खेल संवाददाताPublish timeStory URLURL slug/article/guna-story-8a03b166
StoryWrite in reading order. Add images exactly where they should appear. Text block Image block01Paragraph Paragraph Heading Subheading Quoteगुना जिले में पूर्व आईपीएस अधिकारी रघुवीर सिंह मीना के खिलाफ एफआईआर दर्ज होने के बाद राजनीतिक सरगर्मी काफी बढ़ गई है। इस कार्रवाई के विरोध में पूर्व विधायक और उनकी पत्नी द्वारा केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया पर गंभीर आरोप लगाए गए, जिसके बाद अब सिंधिया समर्थक नेता भी खुलकर मैदान में आ गए हैं। Add text below Add image below02Heading Paragraph Heading Subheading Quoteगलत प्रमाण पत्र के आधार पर नौकरी पाने का है आरोप Add text below Add image below03Paragraph Paragraph Heading Subheading Quoteयह पूरा मामला दो दिन पहले सामने आया जब भोपाल स्थित सतर्कता पुलिस मुख्यालय में पूर्व आईपीएस रघुवीर सिंह मीना के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। राघौगढ़ निवासी हरवीर सिंह रघुवंशी ने शिकायत दर्ज कराई थी कि मीना ने डीएसपी पद पाने के लिए विदिशा जिले के सिरोंज से अनुचित तरीके से अनुसूचित जनजाति का प्रमाण पत्र बनवाया था। इसी फर्जी प्रमाण पत्र के बल पर उन्होंने न केवल नौकरी हासिल की, बल्कि अपने पूरे सेवाकाल में इसी आधार पर पदोन्नति भी प्राप्त करते रहे। Add text below Add image below04Paragraph Paragraph Heading Subheading Quoteशिकायत मिलने के बाद उच्च स्तरीय छानबीन समिति ने इस प्रकरण की गहराई से जांच की। जांच के दौरान समिति ने पाया कि आरोपी ने गलत दस्तावेजों के जरिए अनुचित लाभ उठाया था। समिति की रिपोर्ट और संस्तुति के आधार पर भोपाल मुख्यालय में शुक्रवार को औपचारिक एफआईआर दर्ज की गई। Add text below Add image below05Heading Paragraph Heading Subheading Quoteपूर्व विधायक ममता मीना ने वीडियो जारी कर साधा निशाना Add text below Add image below06Paragraph Paragraph Heading Subheading Quoteएफआईआर दर्ज होने के बाद पूर्व विधायक ममता मीना ने सोशल मीडिया पर कई वीडियो जारी करते हुए तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने वीडियो में कहा कि उनके पति पर यह कार्रवाई केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के इशारे पर कराई गई है। उन्होंने चुनौती देते हुए कहा कि वे इस अन्याय के खिलाफ कानूनी लड़ाई लड़ेंगी और कोर्ट के माध्यम से इसका सामना करेंगी। Add text below Add image below07Heading Paragraph Heading Subheading Quoteसिंधिया समर्थक ने किया तीखा पलटवार Add text below Add image below08Paragraph Paragraph Heading Subheading Quoteपूर्व विधायक के इन बयानों और वीडियो के सामने आने के बाद भाजपा के पूर्व जिला मंत्री रुद्रदेव सिंह ने कड़ा पलटवार किया है। उन्होंने भी एक वीडियो जारी कर ममता मीना के बयानों पर आपत्ति जताई और उन्हें नसीहत दी कि वे सोच-समझकर बयान दें। Add text below Add image below09Quote Paragraph Heading Subheading Quoteममता मीना जी, आपने वीडियो में चप्पल जूता दिखाने की बात कही है। मुझे यह बताने की जरूरत नहीं है कि आपके चप्पल जूते किस जमाने में और किन-किन पर चले हैं, वे वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो ही रहे हैं। यदि आपके पास वे वीडियो नहीं हैं, तो मैं आपको भेज देता हूं। केंद्रीय मंत्री महाराज का रिश्ता इस क्षेत्र के हर व्यक्ति से है। Add text below Add image below