Story detailsHeadline, summary, section, and byline.HeadlineSummaryगुना जिले में एक हिस्ट्रीशीटर की गला रेतकर की गई हत्या के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मृतक द्वारा लगातार शराब के लिए पैसे मांगने और गाली-गलौज करने से परेशान होकर आरोपियों ने इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया था।Categoryदुर्घटनाराजनीतिसमस्या/problemस्थानीयअपराधशिक्षाखेलमनोरंजनव्यापारस्थानीयDistrictNo districtग्वालियरदेशमुरैनाभिंडश्योपुरदतियाशिवपुरीगुनाअशोकनगरAuthorEditorial deskMushtaq Ahmad Khan - Editor In Chiefiuyiuhकृषि डेस्क - कृषि संवाददाताक्राइम डेस्क - अपराध संवाददाताधर्म डेस्क - धर्म संपादकपर्यटन डेस्क - पर्यटन संवाददाताराजनीति डेस्क - राजनीतिक विश्लेषकव्यापार डेस्क - व्यापार संवाददाताशिक्षा डेस्क - शिक्षा संवाददातासंपादकीय डेस्क - वरिष्ठ संपादकसांस्कृतिक डेस्क - सांस्कृतिक संपादकस्पोर्ट्स डेस्क - खेल संवाददाताPublish timeStory URLURL slug/article/guna-story-7816058e
StoryWrite in reading order. Add images exactly where they should appear. Text block Image block01Paragraph Paragraph Heading Subheading Quoteगुना शहर के कैंट थाना क्षेत्र अंतर्गत हुई एक शातिर अपराधी की हत्या के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले से दबोच लिया है। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए थे, जिन्हें पुलिस ने महज 12 घंटे के भीतर धर दबोचा। Add text below Add image below02Heading Paragraph Heading Subheading Quoteसिंगवासा तालाब के पास मिला था लहूलुहान शव Add text below Add image below03Paragraph Paragraph Heading Subheading Quoteघटना शुक्रवार रात की है जब कैंट थाना पुलिस को सूचना मिली कि सिंगवासा तालाब की पार स्थित मंदिर के पीछे एक युवक का खून से लथपथ शव पड़ा हुआ है। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने पाया कि मृतक के गले पर किसी धारदार हथियार से गहरे घाव किए गए थे। मृतक की पहचान 33 वर्षीय नब्बू उर्फ नवीन गोस्वामी के रूप में हुई, जो पठार मोहल्ला गुना का रहने वाला था और उसके खिलाफ पूर्व में कई आपराधिक मामले दर्ज थे। Add text below Add image below04Heading Paragraph Heading Subheading Quoteशराब और रुपयों के विवाद में रची गई साजिश Add text below Add image below05Paragraph Paragraph Heading Subheading Quoteपुलिस पूछताछ और शुरुआती जांच में सामने आया कि मृतक नवीन आदतन अपराधी था और अक्सर लोगों को परेशान करता था। वह बूढ़े बालाजी कलारी के पास लोगों को रोककर जबरन शराब के लिए पैसे मांगता था और गाली-गलौज करता था। आरोपी हेमू सोनी और संजू साहू से भी उसने कई बार ऐसी हरकतें की थीं। शुक्रवार की शाम जब आरोपी शराब दुकान पर पहुंचे, तो नवीन ने फिर से उनसे पैसों की मांग की। Add text below Add image below06Paragraph Paragraph Heading Subheading Quoteगुस्से में आकर आरोपियों ने उसे जमकर शराब पिलाई, लेकिन इसके बाद भी उसका अभद्र व्यवहार जारी रहा। तंग आकर आरोपियों ने उसे ठिकाने लगाने की योजना बनाई और अहाते से एक बड़ा चाकू उठा लिया। इसके बाद तीनों संजू साहू की बाइक से सिंगवासा तालाब पहुंचे, जहां अत्यधिक नशा होने पर आरोपियों ने चाकू से उसका गला रेत दिया। विरोध करने पर संघर्ष के निशान भी आरोपियों के शरीर पर आए। Add text below Add image below07Heading Paragraph Heading Subheading Quoteसर्विलांस की मदद से पुलिस ने दबोचा Add text below Add image below08Paragraph Paragraph Heading Subheading Quoteवारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी संजू और हेमंत ने अशोकनगर के अथाई खेड़ा में अपनी बाइक एक रिश्तेदार के यहां खड़ी की और किराए की कार लेकर ललितपुर की तरफ भाग निकले। पुलिस अधीक्षक हितिका वासल के निर्देशन में गठित विशेष टीमों और साइबर सेल ने तकनीकी मदद व सर्विलांस के जरिए आरोपियों की लोकेशन ट्रेस की और दबिश देकर दोनों को ललितपुर से गिरफ्तार कर लिया। Add text below Add image below