Story detailsHeadline, summary, section, and byline.HeadlineSummaryगुना जिले के कैंट थाना क्षेत्र अंतर्गत पिपरोदा केशराज गांव में पुराने भूमि विवाद को लेकर दबंगों ने महिलाओं और एक नाबालिग के साथ मारपीट की। घटना का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।Categoryदुर्घटनाराजनीतिसमस्या/problemस्थानीयअपराधशिक्षाखेलमनोरंजनव्यापारस्थानीयDistrictNo districtग्वालियरदेशमुरैनाभिंडश्योपुरदतियाशिवपुरीगुनाअशोकनगरAuthorEditorial deskMushtaq Ahmad Khan - Editor In Chiefiuyiuhकृषि डेस्क - कृषि संवाददाताक्राइम डेस्क - अपराध संवाददाताधर्म डेस्क - धर्म संपादकपर्यटन डेस्क - पर्यटन संवाददाताराजनीति डेस्क - राजनीतिक विश्लेषकव्यापार डेस्क - व्यापार संवाददाताशिक्षा डेस्क - शिक्षा संवाददातासंपादकीय डेस्क - वरिष्ठ संपादकसांस्कृतिक डेस्क - सांस्कृतिक संपादकस्पोर्ट्स डेस्क - खेल संवाददाताPublish timeStory URLURL slug/article/guna-story-4a262e7a
StoryWrite in reading order. Add images exactly where they should appear. Text block Image block01Paragraph Paragraph Heading Subheading Quoteगुना जिले के कैंट थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम पिपरोदा केशराज में जमीन के पुराने विवाद को लेकर सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि दबंगों ने हदें पार करते हुए रास्ते से गुजर रही महिलाओं और बच्चियों को जबरन खींच लिया और उनके साथ बेरहमी से मारपीट की। Add text below Add image below02Heading Paragraph Heading Subheading Quoteमक्का के ढेर गायब मिलने पर शुरू हुआ विवाद Add text below Add image below03Paragraph Paragraph Heading Subheading Quoteयह पूरी घटना 19 अक्टूबर की है, जिसका वीडियो अब सामने आया है। पुलिस को दी गई शिकायत में दसवीं कक्षा की छात्रा ने बताया कि उनका परिवार का गजराम यादव के साथ लंबे समय से जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। 19 अक्टूबर की सुबह करीब साढ़े छह बजे जब परिवार के लोग अपने खेत पर पहुंचे, तो वहां रखे मक्का के चार से पांच ढेर गायब मिले। Add text below Add image below04Paragraph Paragraph Heading Subheading Quoteइस बात की शिकायत दर्ज कराने के लिए छात्रा के पिता कोक सिंह, भाई हरिसिंह और मामा बालिस्टिर अहिरवार मोटरसाइकिल से थाने के लिए रवाना हुए। कुछ देर बाद छात्रा अपनी मां तुलसाबाई और भाभी सीमा अहिरवार के साथ घर के जरूरी कागजात लेकर थाने जा रही थी, तभी रास्ते में आरोपियों ने उन्हें घेर लिया। Add text below Add image below05Heading Paragraph Heading Subheading Quoteघर के अंदर खींचकर की गई मारपीट और अभद्रता Add text below Add image below06Paragraph Paragraph Heading Subheading Quoteशिकायत के अनुसार, गजराम यादव के मकान के पास पहुंचने पर गजराम यादव, लल्लू यादव, रामकुमार यादव और धर्मेंद्र यादव ने महिलाओं को रोक लिया। आरोप है कि आरोपियों ने तीनों को जबरन घर के अंदर खींच लिया और वहां लात-घूंसों व थप्पड़ों से जमकर पीटा। Add text below Add image below07Paragraph Paragraph Heading Subheading Quoteइस हमले में नाबालिग छात्रा वर्षा के सिर, पीठ और दोनों हाथों में गंभीर चोटें आईं। वहीं उसकी मां तुलसाबाई और भाभी सीमा अहिरवार को भी शरीर पर अंदरूनी चोटें पहुंचीं। आरोप है कि इस दौरान रामकुमार यादव ने छात्रा के कपड़े भी फाड़ दिए। Add text below Add image below08Heading Paragraph Heading Subheading Quoteडायल 112 की मदद से थाने पहुंचीं पीड़िताएं Add text below Add image below09Paragraph Paragraph Heading Subheading Quoteघटना के दौरान मौके पर मचे हंगामे और चीख-पुकार की आवाज सुनकर डायल 112 वाहन मौके पर पहुंचा। पुलिस वाहन की मदद से पीड़ित महिलाओं को थाने लाया गया, जहां पता चला कि आरोपियों ने रास्ते में छात्रा के पिता, भाई और मामा के साथ भी मारपीट की थी। Add text below Add image below10Paragraph Paragraph Heading Subheading Quoteमामले की गंभीरता को देखते हुए सीएसपी सैफा हाशमी ने बताया कि लिखित शिकायत और पीड़िताओं के बयानों के आधार पर आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की सुसंगत धाराओं के साथ-साथ एससी-एसटी एक्ट के तहत भी केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस द्वारा आरोपियों की तलाश की जा रही है। Add text below Add image below