Story detailsHeadline, summary, section, and byline.HeadlineSummaryग्वालियर-चंबल अंचल के गुना शहर में वर्क फ्रॉम होम का लालच देकर साइबर ठगों ने एक युवती के साथ 80 हजार रुपए की ऑनलाइन ठगी को अंजाम दिया। सिटी कोतवाली पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।Categoryदुर्घटनाराजनीतिसमस्या/problemस्थानीयअपराधशिक्षाखेलमनोरंजनव्यापारस्थानीयDistrictNo districtग्वालियरदेशमुरैनाभिंडश्योपुरदतियाशिवपुरीगुनाअशोकनगरAuthorEditorial deskMushtaq Ahmad Khan - Editor In Chiefiuyiuhकृषि डेस्क - कृषि संवाददाताक्राइम डेस्क - अपराध संवाददाताधर्म डेस्क - धर्म संपादकपर्यटन डेस्क - पर्यटन संवाददाताराजनीति डेस्क - राजनीतिक विश्लेषकव्यापार डेस्क - व्यापार संवाददाताशिक्षा डेस्क - शिक्षा संवाददातासंपादकीय डेस्क - वरिष्ठ संपादकसांस्कृतिक डेस्क - सांस्कृतिक संपादकस्पोर्ट्स डेस्क - खेल संवाददाताPublish timeStory URLURL slug/article/guna-80-84394be3
StoryWrite in reading order. Add images exactly where they should appear. Text block Image block01Paragraph Paragraph Heading Subheading Quoteगुना शहर के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली त्रिमूर्ति कॉलोनी में ऑनलाइन ठगी का एक नया मामला सामने आया है। यहां रहने वाली एक युवती को घर बैठे नौकरी का झांसा देकर शातिर साइबर ठगों ने 80 हजार रुपए की चपत लगा दी है। ठगी का अहसास होने पर पीड़िता ने स्थानीय थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया है। Add text below Add image below02Heading Paragraph Heading Subheading Quoteअज्ञात नंबर से आया था कॉल Add text below Add image below03Paragraph Paragraph Heading Subheading Quoteपुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, त्रिमूर्ति कॉलोनी निवासी 25 वर्षीय उर्वशी सूर्यवंशी पुत्री मुकेश कुमार सूर्यवंशी के पास कुछ दिन पहले एक अनजान नंबर से फोन आया था। फोन करने वाले व्यक्ति ने उन्हें घर बैठे ऑनलाइन पार्ट-टाइम जॉब का प्रलोभन दिया और उनसे जुड़ी निजी जानकारियां हासिल कर लीं। Add text below Add image below04Heading Paragraph Heading Subheading Quoteभरोसा जीतने के लिए खाते में डाले थे 3,690 रुपए Add text below Add image below05Paragraph Paragraph Heading Subheading Quoteपीड़िता ने पुलिस को बताया कि 28 सितंबर को दिए गए टास्क को पूरा करने के बाद आरोपी ने उनकी यूपीआई आईडी पर अलग-अलग बार में 1,040 रुपए, 1,300 रुपए और 1,350 रुपए ट्रांसफर किए। कुल 3,690 रुपए मिलने की वजह से युवती का विश्वास आरोपियों पर बैठ गया। Add text below Add image below06Paragraph Paragraph Heading Subheading Quoteभरोसा जीतने के बाद ठग ने टेलीग्राम के माध्यम से एक लिंक भेजा। जैसे ही युवती ने उस संदिग्ध लिंक पर क्लिक किया, उनके बैंक खाते से दो अलग-अलग ट्रांजैक्शन के जरिए बड़ी रकम कट गई। Add text below Add image below07Heading Paragraph Heading Subheading Quoteदो अलग खातों में ट्रांसफर हुई रकम Add text below Add image below08Paragraph Paragraph Heading Subheading Quoteशिकायत में बताया गया है कि खाते से कटे 80 हजार रुपए में से 30 हजार रुपए शाहिल अली के खाते में और 50 हजार रुपए विशाल गनपत माली के खाते में ट्रांसफर किए गए। इसके बाद 30 सितंबर को आरोपियों ने फिर से मैसेज कर एक लाख रुपए और जमा कराने की बात कही, तब जाकर युवती को पूरी तरह समझ आया कि वह साइबर ठगी का शिकार हो चुकी है। Add text below Add image below09Paragraph Paragraph Heading Subheading Quoteघटना के तुरंत बाद पीड़िता ने राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर अपनी शिकायत दर्ज कराई। साइबर सेल से मिली रिपोर्ट और पीड़िता के आवेदन पर कार्रवाई करते हुए सिटी कोतवाली पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 318(4) और 319(2) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अब उन बैंक खातों की डिटेल खंगाल रही है जिनमें ठगी की रकम ट्रांसफर हुई थी। Add text below Add image below