Story detailsHeadline, summary, section, and byline.HeadlineSummaryधरनावदा थाना पुलिस ने तीन साल से फरार चल रहे 15 हजार के इनामी आरोपी राहुल पारदी को दबोच लिया है। उस पर हत्या के प्रयास और डकैती समेत कई गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं।Categoryदुर्घटनाराजनीतिसमस्या/problemस्थानीयअपराधशिक्षाखेलमनोरंजनव्यापारस्थानीयDistrictNo districtग्वालियरदेशमुरैनाभिंडश्योपुरदतियाशिवपुरीगुनाअशोकनगरAuthorEditorial deskMushtaq Ahmad Khan - Editor In Chiefiuyiuhकृषि डेस्क - कृषि संवाददाताक्राइम डेस्क - अपराध संवाददाताधर्म डेस्क - धर्म संपादकपर्यटन डेस्क - पर्यटन संवाददाताराजनीति डेस्क - राजनीतिक विश्लेषकव्यापार डेस्क - व्यापार संवाददाताशिक्षा डेस्क - शिक्षा संवाददातासंपादकीय डेस्क - वरिष्ठ संपादकसांस्कृतिक डेस्क - सांस्कृतिक संपादकस्पोर्ट्स डेस्क - खेल संवाददाताPublish timeStory URLURL slug/article/guna-15-de8b45bc
StoryWrite in reading order. Add images exactly where they should appear. Text block Image block01Paragraph Paragraph Heading Subheading Quoteगुना जिले की धरनावदा थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए करीब तीन साल से फरार चल रहे एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस की पकड़ में आया आरोपी राहुल पारदी (35) लंबे समय से पुलिस की गिरफ्त से बचता फिर रहा था। उसकी गिरफ्तारी पर पुलिस की ओर से 15 हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया था। इस अपराधी पर हत्या, डकैती और चोरी जैसे गंभीर अपराधों के कई मामले विभिन्न थानों में दर्ज हैं। Add text below Add image below02Heading Paragraph Heading Subheading Quoteखेत पर सो रहे किसान पर की थी फायरिंग Add text below Add image below03Paragraph Paragraph Heading Subheading Quoteयह पूरा मामला 5 मार्च 2023 का है, जब धरनावदा थाना क्षेत्र के खेजरा चक निवासी कृपाल पारदी (48) ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। किसान ने बताया था कि वह 4 और 5 मार्च की दरमियानी रात अपने खेत पर मौजूद था। उसी दौरान मोरधन पारदी, राहुल पारदी, खेरू पारदी और नामे पारदी वहां पहुंचे। पुरानी रंजिश के चलते आरोपियों ने उसे नुकसान पहुंचाने की नीयत से वहां हंगामा किया। Add text below Add image below04Paragraph Paragraph Heading Subheading Quoteशिकायत में बताया गया कि मोरधन पारदी ने कृपाल को जान से मारने के इरादे से अपनी बंदूक से गोली चला दी। गोली के छर्रे सीधे किसान के दोनों पैरों की पिंडली और जांघ में जा लगे। कृपाल के चिल्लाने और शोर मचाने पर चारों आरोपी मौके से अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले। इस घटना के बाद पुलिस ने तत्काल हत्या के प्रयास सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। Add text below Add image below05Heading Paragraph Heading Subheading Quoteअन्य आरोपी पहले ही भेजे जा चुके हैं जेल Add text below Add image below06Paragraph Paragraph Heading Subheading Quoteइस जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पहले ही तीन आरोपियों—मोरधन पारदी, खेरू पारदी और नामे पारदी को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया था। हालांकि, घटना के बाद से ही चौथा आरोपी राहुल पारदी फरार चल रहा था। उसकी तलाश में जुटी पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी के लिए पहले 5 हजार रुपए का इनाम घोषित किया था, जिसे बाद में बढ़ाकर 15 हजार रुपए कर दिया गया था। Add text below Add image below07Paragraph Paragraph Heading Subheading Quoteधरनावदा पुलिस लगातार उसकी टोह ले रही थी। इसी बीच, पुलिस को मुखबिर के जरिए सटीक सूचना मिली। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने जाल बिछाकर खेजरा चक निवासी राहुल पुत्र नाथूड़ा पारदी को धर दबोचा। Add text below Add image below08Heading Paragraph Heading Subheading Quoteकई थानों में दर्ज हैं संगीन आपराधिक मामले Add text below Add image below09Paragraph Paragraph Heading Subheading Quoteपुलिस पूछताछ और रिकॉर्ड के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी राहुल पारदी का लंबा चौड़ा आपराधिक इतिहास रहा है। उसके खिलाफ प्रदेश के पांच अलग-अलग थानों में हत्या, डकैती, हत्या के प्रयास और चोरी के मामले दर्ज हैं। गुना के अलावा राजगढ़ जिले में भी उसके खिलाफ स्थायी वारंट जारी किए गए थे। Add text below Add image below10Paragraph Paragraph Heading Subheading Quoteइसके अलावा, वह रतलाम जिले के जावरा थाना क्षेत्र में हुई डकैती की वारदात में भी वांछित चल रहा था और फरार था। पुलिस अब उससे पूछताछ कर उसके अन्य साथियों और वारदातों के बारे में भी जानकारी जुटा रही है। Add text below Add image below