Story detailsHeadline, summary, section, and byline.HeadlineSummaryपूर्व गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा उपचुनाव के बाद पहली बार शुक्रवार को दतिया पहुंचे। पीतांबरा पीठ के दर्शन के बाद माई कृपा परिसर में उनका जोरदार स्वागत किया गया।Categoryदुर्घटनाराजनीतिसमस्या/problemस्थानीयअपराधशिक्षाखेलमनोरंजनव्यापारस्थानीयDistrictNo districtग्वालियरदेशमुरैनाभिंडश्योपुरदतियाशिवपुरीगुनाअशोकनगरAuthorEditorial deskMushtaq Ahmad Khan - Editor In Chiefiuyiuhकृषि डेस्क - कृषि संवाददाताक्राइम डेस्क - अपराध संवाददाताधर्म डेस्क - धर्म संपादकपर्यटन डेस्क - पर्यटन संवाददाताराजनीति डेस्क - राजनीतिक विश्लेषकव्यापार डेस्क - व्यापार संवाददाताशिक्षा डेस्क - शिक्षा संवाददातासंपादकीय डेस्क - वरिष्ठ संपादकसांस्कृतिक डेस्क - सांस्कृतिक संपादकस्पोर्ट्स डेस्क - खेल संवाददाताPublish timeStory URLURL slug/article/datia-story-86e5ea5f
StoryWrite in reading order. Add images exactly where they should appear. Text block Image block01Paragraph Paragraph Heading Subheading Quoteमध्यप्रदेश के पूर्व गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा शुक्रवार को सुबह दतिया पहुंचे। उपचुनाव के बाद उनके पहली बार गृह जिले में आने पर कार्यकर्ताओं और समर्थकों में भारी उत्साह देखने को मिला। श्री पीतांबरा पीठ में विधि-विधान से दर्शन करने के बाद वे अपने निज निवास माई कृपा परिसर पहुंचे। Add text below Add image below02Heading Paragraph Heading Subheading Quoteमाई कृपा परिसर में उमड़ी भीड़ Add text below Add image below03Paragraph Paragraph Heading Subheading Quoteजैसे ही डॉ. मिश्रा का काफिला माई कृपा परिसर पहुंचा, वहां पहले से मौजूद समर्थकों ने ‘देखो-देखो शेर आया’ के नारे लगाने शुरू कर दिए। भीड़ इतनी अधिक थी कि लोग उनसे मिलने और हाथ मिलाने के लिए आगे आ गए। इस दौरान दतिया के पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष रघुवीर सिंह कुशवाह भी उनके साथ मौजूद रहे। Add text below Add image below04Paragraph Paragraph Heading Subheading Quoteमाहौल में गरमाई नारेबाजी को देखते हुए पूर्व मंत्री ने हाथ के इशारे से समर्थकों को शांत रहने को कहा। उनके निर्देश के बाद पुराने नारे तो थम गए, लेकिन कार्यकर्ताओं ने तुरंत ‘भाजपा जिंदाबाद’ और ‘नरेंद्र मोदी जिंदाबाद’ के नारे लगाने शुरू कर दिए जिससे पूरा परिसर गूंज उठा। Add text below Add image below05Heading Paragraph Heading Subheading Quoteइसे बताया धार्मिक दौरा Add text below Add image below06Paragraph Paragraph Heading Subheading Quoteमीडिया से चर्चा करते हुए डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने स्पष्ट किया कि उनका यह दौरा पूरी तरह से धार्मिक यात्रा है, इसका राजनीति से कोई सीधा संबंध नहीं है। उन्होंने बताया कि उन्हें डबरा में अपनी बहन के यहां एक धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने जाना है और इसी क्रम में उन्होंने दतिया पहुंचकर माता पीतांबरा का आशीर्वाद लिया है। Add text below Add image below07Paragraph Paragraph Heading Subheading Quoteहालांकि, जब पत्रकारों ने उनसे दिल्ली यात्रा और जिला कार्यकारिणी के भंग होने से जुड़े राजनीतिक सवाल पूछे, तो उन्होंने कोई टिप्पणी नहीं की। वे इन सवालों से बचते नजर आए और माइक को अपने से दूर कर लिया। Add text below Add image below08Heading Paragraph Heading Subheading Quoteनपा में छह नए पार्षद नामांकित Add text below Add image below09Paragraph Paragraph Heading Subheading Quoteदतिया प्रवास के दौरान राज्य शासन द्वारा नगर पालिका परिषद में छह पार्षदों के मनोनयन का मामला भी सामने आया। मप्र नगर पालिका अधिनियम की धारा के तहत रामनाथ प्रजापति, रामसेवक पाल, दिलीप वाल्मीकि, राघवेंद्र सिंह बुंदेला, मन्जू मांझी और रामकुमार अग्रवाल को पार्षद नामित किया गया है। Add text below Add image below10Paragraph Paragraph Heading Subheading Quoteयह सभी नामांकित पार्षद डॉ. नरोत्तम मिश्रा के करीबी और समर्थक माने जाते हैं। इस आधिकारिक आदेश के आने के बाद पूर्व गृह मंत्री ने इन सभी पार्षदों को फूल-माला पहनाकर उनका स्वागत किया। लगभग आधे घंटे तक कार्यकर्ताओं के बीच रुकने के बाद डॉ. मिश्रा डबरा के लिए रवाना हो गए। Add text below Add image below