Story detailsHeadline, summary, section, and byline.HeadlineSummaryदतिया जिले के भांडेर-सरसई रोड पर हथियार के बल पर दंपति से सोने का हार लूटने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने दबोच लिया है। वारदात में इस्तेमाल मोटरसाइकिल और लूटा गया कीमती हार बरामद कर लिया गया है, जबकि एक अन्य की तलाश जारी है।Categoryदुर्घटनाराजनीतिसमस्या/problemस्थानीयअपराधशिक्षाखेलमनोरंजनव्यापारस्थानीयDistrictNo districtग्वालियरदेशमुरैनाभिंडश्योपुरदतियाशिवपुरीगुनाअशोकनगरAuthorEditorial deskMushtaq Ahmad Khan - Editor In Chiefiuyiuhकृषि डेस्क - कृषि संवाददाताक्राइम डेस्क - अपराध संवाददाताधर्म डेस्क - धर्म संपादकपर्यटन डेस्क - पर्यटन संवाददाताराजनीति डेस्क - राजनीतिक विश्लेषकव्यापार डेस्क - व्यापार संवाददाताशिक्षा डेस्क - शिक्षा संवाददातासंपादकीय डेस्क - वरिष्ठ संपादकसांस्कृतिक डेस्क - सांस्कृतिक संपादकस्पोर्ट्स डेस्क - खेल संवाददाताPublish timeStory URLURL slug/article/datia-story-2c17e401
StoryWrite in reading order. Add images exactly where they should appear. Text block Image block01Paragraph Paragraph Heading Subheading Quoteदतिया जिले के भांडेर थाना क्षेत्र अंतर्गत भांडेर-सरसई रोड पर हुई सनसनीखेज लूट की वारदात का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। हथियार के दम पर बाइक सवार दंपति को रोककर सोने का जोधा हार लूटने के इस मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को धर दबोचा है। पकड़े गए बदमाशों के पास से लूटा गया सोने का हार और घटना में प्रयुक्त पल्सर मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली गई है। Add text below Add image below02Heading Paragraph Heading Subheading Quoteनहर के पास रोककर दिया था वारदात को अंजाम Add text below Add image below03Paragraph Paragraph Heading Subheading Quoteयह घटना 10 अक्टूबर को शाम करीब साढ़े सात बजे की है। ग्राम कुल्हरिया के रहने वाले हरीशंकर निरंजन अपनी पत्नी संध्या के साथ भांडेर में एक वैवाहिक व निमंत्रण कार्यक्रम से अपने घर वापस लौट रहे थे। जब वे सरसई रोड पर ततारपुर पट्टी स्थित मिथिला गार्डन के आगे नहर के समीप पहुंचे, तभी पीछे से पल्सर बाइक पर सवार होकर आए तीन बदमाशों ने उनकी गाड़ी को कट मारकर रुकवा लिया। Add text below Add image below04Paragraph Paragraph Heading Subheading Quoteबदमाशों ने दंपति को जान से मारने की धमकी दी और डर दिखाकर महिला के गले से सोने का जोधा हार छीन लिया और मौके से फरार हो गए। हालांकि, समझदारी दिखाते हुए पीड़ित ने भाग रहे बदमाशों की बाइक का नंबर (यूपी 93 बीएस 3925) नोट कर लिया था, जो बाद में पुलिस के लिए मुख्य सुराग साबित हुआ। Add text below Add image below05Heading Paragraph Heading Subheading Quoteझांसी में बनी थी लूट की पूरी योजना Add text below Add image below06Paragraph Paragraph Heading Subheading Quoteअतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मंजीत सिंह चावला ने मामले का खुलासा करते हुए जानकारी दी कि आरोपियों ने इस वारदात को अंजाम देने की साजिश घटना से दो दिन पहले उत्तर प्रदेश के झांसी में रची थी। योजना के तहत उन्होंने श्राद्ध कार्यक्रमों के दौरान भीड़भाड़ और भांडेर-सरसई मार्ग पर मिलने वाले सुनसान तथा अंधेरे रास्तों का फायदा उठाने की सोची थी। Add text below Add image below07Paragraph Paragraph Heading Subheading Quoteरेकी के दौरान बदमाशों की नजर इस दंपति पर पड़ी और उन्होंने महिला के गले में सोने का हार देख लिया। इसके बाद उन्होंने सुनसान इलाके तक उनका पीछा किया और हथियार दिखाकर इस लूट को अंजाम दिया। पुलिस ने इस संबंध में 16 अक्टूबर को भांडेर थाने में विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया था। Add text below Add image below08Heading Paragraph Heading Subheading Quoteतीन आरोपी गिरफ्तार, एक की तलाश जारी Add text below Add image below09Paragraph Paragraph Heading Subheading Quoteपुलिस ने कार्रवाई करते हुए शरद कुमार अहिरवार (निवासी सुदामापुरी कॉलोनी खोड़न), मुकुल राजपूत (निवासी बराठा, थाना बड़ागांव) और विक्रम वंशकार (निवासी सिद्धेश्वर नगर, सीपरी बाजार, झांसी) को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार इस मामले में एक अन्य आरोपी अभिषेक राजपूत उर्फ अभी अभी भी फरार है। Add text below Add image below10Paragraph Paragraph Heading Subheading Quoteपुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक फरार आरोपी अभिषेक राजपूत के खिलाफ झांसी में लूट समेत 16 गंभीर अपराध दर्ज हैं और वह बड़ागांव थाने का हिस्ट्रीशीटर व चिरगांव क्षेत्र का गैंगस्टर है। वहीं गिरफ्तार आरोपी मुकुल राजपूत पर भी हत्या के प्रयास जैसे गंभीर मामले दर्ज हैं। पुलिस ने सभी आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। Add text below Add image below