Story detailsHeadline, summary, section, and byline.HeadlineSummaryभिंड जिले के अटेर थाना क्षेत्र अंतर्गत कृषि विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बिना दस्तावेजों के ले जाई जा रही संदिग्ध डीएपी की बोरियां जब्त की हैं। मामले में चार लोगों के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज की गई है।Categoryदुर्घटनाराजनीतिसमस्या/problemस्थानीयअपराधशिक्षाखेलमनोरंजनव्यापारस्थानीयDistrictNo districtग्वालियरदेशमुरैनाभिंडश्योपुरदतियाशिवपुरीगुनाअशोकनगरAuthorEditorial deskMushtaq Ahmad Khan - Editor In Chiefiuyiuhकृषि डेस्क - कृषि संवाददाताक्राइम डेस्क - अपराध संवाददाताधर्म डेस्क - धर्म संपादकपर्यटन डेस्क - पर्यटन संवाददाताराजनीति डेस्क - राजनीतिक विश्लेषकव्यापार डेस्क - व्यापार संवाददाताशिक्षा डेस्क - शिक्षा संवाददातासंपादकीय डेस्क - वरिष्ठ संपादकसांस्कृतिक डेस्क - सांस्कृतिक संपादकस्पोर्ट्स डेस्क - खेल संवाददाताPublish timeStory URLURL slug/article/bhind-story-e43dec50
StoryWrite in reading order. Add images exactly where they should appear. Text block Image block01Paragraph Paragraph Heading Subheading Quoteभिंड जिले में इन दिनों खाद के अवैध भंडारण और परिवहन के खिलाफ कृषि विभाग द्वारा लगातार सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। फूप और भारौली में पहले ही मामले सामने आ चुके हैं, और अब जम्हौरा गांव में भी अवैध तरीके से रखी और ले जाई जा रही खाद का भंडाफोड़ हुआ है। Add text below Add image below02Heading Paragraph Heading Subheading Quoteगोपनीय सूचना पर हुई थी मकान में छापामार कार्रवाई Add text below Add image below03Paragraph Paragraph Heading Subheading Quoteकृषि विभाग को मिली गोपनीय सूचना के आधार पर 3 अक्टूबर को अधिकारियों ने जम्हौरा गांव में सुरजीत सिंह और शिवकुमार भदौरिया के आवास पर औचक निरीक्षण किया था। जांच के दौरान मौके पर इफको डीएपी खाद का भंडारण पाया गया, जिसके बाद तहसीलदार और कृषि विभाग की संयुक्त टीम ने नियमानुसार पंचनामा तैयार किया। Add text below Add image below04Paragraph Paragraph Heading Subheading Quoteकार्रवाई का सिलसिला यहीं नहीं थटका, बल्कि अगले दिन यानी 4 अक्टूबर की शाम करीब 7 बजे एक पिकअप वाहन (यूपी 75 बीटी 2875) से इफको डीएपी की 40 बोरियां ले जाए जाते हुए पकड़ी गईं। वाहन चालकों द्वारा खाद के परिवहन से जुड़े वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जा सके। Add text below Add image below05Heading Paragraph Heading Subheading Quoteसहकारी संस्था को सौंपी गई खाद, पिकअप थाने में जब्त Add text below Add image below06Paragraph Paragraph Heading Subheading Quote5 अक्टूबर को जिला उर्वरक निरीक्षक शिवराज सिंह परमार, अटेर के उर्वरक निरीक्षक नरेश सिंह अटल और कृषि विस्तार अधिकारी ऋषभ श्रीवास्तव ने इस पूरे मामले में औपचारिक कार्रवाई पूरी की। विभाग ने मौके से जब्त की गई खाद को सुरक्षा की दृष्टि से सेवा सहकारी संस्था खरिका के सुपुर्द कर दिया, जबकि परिवहन में इस्तेमाल पिकअप को अटेर थाने में खड़ा करवाया गया। Add text below Add image below07Paragraph Paragraph Heading Subheading Quoteखाद की गुणवत्ता को लेकर संदेह होने के कारण अधिकारियों ने तुरंत इसके नमूने (सैंपल) भरकर जांच के लिए प्रयोगशाला भिजवा दिए हैं। रिपोर्ट आने के बाद ही खाद की असल गुणवत्ता का आधिकारिक खुलासा हो सकेगा। Add text below Add image below08Heading Paragraph Heading Subheading Quoteचारों नामजद आरोपियों पर पुलिस ने दर्ज किया केस Add text below Add image below09Paragraph Paragraph Heading Subheading Quoteवरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी नरेश सिंह अटल द्वारा 9 अक्टूबर को अटेर थाना प्रभारी को आधिकारिक पत्र भेजा गया था, जिसके आधार पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ शिकंजा कसा है। इस मामले में सुरजीत सिंह, शिवकुमार भदौरिया, अमन भदौरिया (निवासी जम्हौरा) और राकेश बघेल (निवासी बघेलन का पुरा) को आरोपी बनाया गया है। बिना वैध अनुज्ञप्ति या प्राधिकार पत्र के उर्वरक का अवैध कारोबार करने के आरोप में पुलिस ने आवश्यक वस्तु अधिनियम, 1955 की धारा 3/7 तथा उर्वरक (नियंत्रण) आदेश, 1985 की धाराओं 7, 8 और 19 के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। Add text below Add image below