Story detailsHeadline, summary, section, and byline.HeadlineSummaryभिंड में अपनी सेवाओं के दौरान जल संरक्षण और भूजल संवर्धन के लिए जाने जाने वाले आईएएस अधिकारी राजीव शर्मा को प्रतिष्ठित जल प्रहरी सम्मान से नवाजा गया है। उनके इस अभियान की सराहना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी कर चुके हैं।Categoryदुर्घटनाराजनीतिसमस्या/problemस्थानीयअपराधशिक्षाखेलमनोरंजनव्यापारस्थानीयDistrictNo districtग्वालियरदेशमुरैनाभिंडश्योपुरदतियाशिवपुरीगुनाअशोकनगरAuthorEditorial deskMushtaq Ahmad Khan - Editor In Chiefiuyiuhकृषि डेस्क - कृषि संवाददाताक्राइम डेस्क - अपराध संवाददाताधर्म डेस्क - धर्म संपादकपर्यटन डेस्क - पर्यटन संवाददाताराजनीति डेस्क - राजनीतिक विश्लेषकव्यापार डेस्क - व्यापार संवाददाताशिक्षा डेस्क - शिक्षा संवाददातासंपादकीय डेस्क - वरिष्ठ संपादकसांस्कृतिक डेस्क - सांस्कृतिक संपादकस्पोर्ट्स डेस्क - खेल संवाददाताPublish timeStory URLURL slug/article/bhind-story-d8f06c7a
StoryWrite in reading order. Add images exactly where they should appear. Text block Image block01Paragraph Paragraph Heading Subheading Quoteभिंड जिले से ताल्लुक रखने वाले और प्रशासनिक सेवा दे चुके आईएएस अधिकारी राजीव शर्मा को जल संरक्षण के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए वर्ष 2026 के 'जल प्रहरी सम्मान' से सम्मानित किया गया है। उन्हें यह उपलब्धि भूजल स्तर को बढ़ाने, सूखी नदियों को पुनर्जीवित करने और तालाबों का जीर्णोद्धार करने की दिशा में किए गए उनके दीर्घकालिक प्रयासों के परिणामस्वूप मिली है। Add text below Add image below02Heading Paragraph Heading Subheading Quoteश्रमदान और जनसहयोग से बदली तस्वीर Add text below Add image below03Paragraph Paragraph Heading Subheading Quoteअपने सेवाकाल के दौरान उन्होंने कई जिलों में जल सरंक्षण की अनूठी मिसाल पेश की। वर्ष 1991 में दमोह में पदस्थापना के वक्त उन्होंने स्थानीय लोगों के श्रमदान के जरिए ऐतिहासिक राजनगर तालाब का गहरीकरण कराया था, जिसे आज भी एक बड़े जन-अभियान के रूप में याद किया जाता है। इसके अलावा उन्होंने नरसिंहपुर की सींगरी नदी और शाजापुर की चीलर नदी को पुनर्जीवित करने में भी अपनी अहम भूमिका निभाई थी। Add text below Add image below04Heading Paragraph Heading Subheading Quoteविंध्य, महाकौशल और मालवा में रिचार्जिंग पर जोर Add text below Add image below05Paragraph Paragraph Heading Subheading Quoteराजीव शर्मा ने मध्य प्रदेश के विभिन्न अंचलों जैसे मालवा, महाकौशल और विंध्य क्षेत्र में विशेष कार्य किए। उन्होंने बारिश के व्यर्थ बहने वाले पानी को सहेजने के लिए कुओं और नलकूपों के पुनर्भरण यानी रिचार्जिंग की तकनीकों को बढ़ावा दिया, जिससे किसानों और आम नागरिकों को जल संकट से उबरने में काफी मदद मिली। Add text below Add image below06Heading Paragraph Heading Subheading Quoteप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर चुके हैं तारीफ Add text below Add image below07Paragraph Paragraph Heading Subheading Quoteशहडोल संभाग में आयुक्त के पद पर रहते हुए उन्होंने 'जल क्रांति अभियान' का सफल संचालन किया था। इस अभियान के माध्यम से किसानों को भूजल संरक्षण के नए तौर-तरीके सिखाए गए और जल स्रोतों के प्रति संवेदनशीलता बढ़ाई गई। उनके इस नवाचार की गूंज राष्ट्रीय स्तर पर सुनाई दी थी और देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' में इस अभियान की खुलकर सराहना की थी। Add text below Add image below08Paragraph Paragraph Heading Subheading Quoteप्रशासनिक सेवा से स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति लेने के पश्चात भी उनका यह अभियान थमा नहीं है। वे लगातार जल संरक्षण और पर्यावरण संतुलन के लिए सक्रिय बने हुए हैं। भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के सहयोग से प्रदान किए जाने वाले इस प्रतिष्ठित पुरस्कार के लिए एक विशिष्ट जूरी द्वारा उनके लंबे समय के समर्पण का आकलन कर चयन किया गया है। Add text below Add image below