Story detailsHeadline, summary, section, and byline.HeadlineSummaryभिंड शहर के इंदिरा गांधी चौराहे के पास सड़क पार करते समय तेज रफ्तार ट्रैक्टर की चपेट में आने से नौ साल के बच्चे की मौत हो गई। घटना से गुस्साए परिजनों ने मंगलवार को थाने का घेराव कर सख्त धाराओं में कार्रवाई की मांग की।Categoryदुर्घटनाराजनीतिसमस्या/problemस्थानीयअपराधशिक्षाखेलमनोरंजनव्यापारस्थानीयDistrictNo districtग्वालियरदेशमुरैनाभिंडश्योपुरदतियाशिवपुरीगुनाअशोकनगरAuthorEditorial deskMushtaq Ahmad Khan - Editor In Chiefiuyiuhकृषि डेस्क - कृषि संवाददाताक्राइम डेस्क - अपराध संवाददाताधर्म डेस्क - धर्म संपादकपर्यटन डेस्क - पर्यटन संवाददाताराजनीति डेस्क - राजनीतिक विश्लेषकव्यापार डेस्क - व्यापार संवाददाताशिक्षा डेस्क - शिक्षा संवाददातासंपादकीय डेस्क - वरिष्ठ संपादकसांस्कृतिक डेस्क - सांस्कृतिक संपादकस्पोर्ट्स डेस्क - खेल संवाददाताPublish timeStory URLURL slug/article/bhind-9-2974eaa2
StoryWrite in reading order. Add images exactly where they should appear. Text block Image block01Paragraph Paragraph Heading Subheading Quoteग्वालियर-चंबल अंचल के भिंड शहर में सोमवार शाम को एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा सामने आया। इंदिरा गांधी चौराहे के पास काली माता मंदिर के सामने एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने नौ वर्षीय बच्चे को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। Add text below Add image below02Heading Paragraph Heading Subheading Quoteमां के साथ बाजार आया था मासूम Add text below Add image below03Paragraph Paragraph Heading Subheading Quoteसरस्वती नगर के रहने वाले प्रमोद यादव का नौ साल का बेटा चिराग यादव सोमवार शाम करीब 5:30 बजे अपनी मां सोनू यादव और ढाई साल के छोटे भाई बेटू के साथ बाजार में दवा लेने आया था। नेशनल हाईवे (NH-719) पार करते वक्त मां अपने छोटे बेटे का हाथ थामकर आगे निकल गई, जबकि चिराग थोड़ा पीछे छूट गया। Add text below Add image below04Paragraph Paragraph Heading Subheading Quoteजैसे ही चिराग ने सड़क पार करने के लिए दौड़ लगाई, वैसे ही वहां से गुजर रहे एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उसे टक्कर मार दी और कुचलता हुआ निकल गया। हादसे के बाद परिवार के लोग तुरंत उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। Add text below Add image below05Heading Paragraph Heading Subheading Quoteसामने आया सीसीटीवी फुटेज Add text below Add image below06Paragraph Paragraph Heading Subheading Quoteइस पूरी दुर्घटना का एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। इस फुटेज में साफ तौर पर दिखाई दे रहा है कि किस तरह मासूम चिराग सड़क पार करते वक्त तेज रफ्तार ट्रैक्टर की चपेट में आ गया। इस वीडियो के सामने आने के बाद स्थानीय लोगों और परिजनों में और अधिक आक्रोश फैल गया। Add text below Add image below07Heading Paragraph Heading Subheading Quoteथाने के बाहर परिजनों का हंगामा Add text below Add image below08Paragraph Paragraph Heading Subheading Quoteमंगलवार सुबह बच्चे का पोस्टमॉर्टम कराने के बाद गुस्साए परिजन और स्थानीय लोग शव को सीधे थाने लेकर पहुंच गए। उन्होंने थाने के बाहर जमकर प्रदर्शन किया। परिजनों की मांग थी कि इस मामले में अज्ञात वाहन चालक के बजाय आरोपी ट्रैक्टर चालक के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज की जाए और 'हिट एंड रन' की गंभीर धाराएं लगाई जाएं। Add text below Add image below09Paragraph Paragraph Heading Subheading Quoteघटना की सूचना मिलते ही सीएसपी और अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने शोक संतप्त परिजनों को समझाइश दी और आश्वासन दिया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर ट्रैक्टर और उसके चालक की जल्द पहचान कर उसे गिरफ्तार किया जाएगा। पुलिस के इस भरोसे के बाद प्रदर्शनकारी शांत हुए और शव को अंतिम संस्कार के लिए ले गए। Add text below Add image below