Story detailsHeadline, summary, section, and byline.HeadlineSummaryअशोकनगर जिला अस्पताल के एसएनसीयू वार्ड में जन्मी एक दिन की बच्ची की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला घोंटकर हत्या किए जाने का खुलासा हुआ है, जिसके बाद पुलिस ने परिजनों से पूछताछ शुरू कर दी है।Categoryदुर्घटनाराजनीतिसमस्या/problemस्थानीयअपराधशिक्षाखेलमनोरंजनव्यापारस्थानीयDistrictNo districtग्वालियरदेशमुरैनाभिंडश्योपुरदतियाशिवपुरीगुनाअशोकनगरAuthorEditorial deskMushtaq Ahmad Khan - Editor In Chiefiuyiuhकृषि डेस्क - कृषि संवाददाताक्राइम डेस्क - अपराध संवाददाताधर्म डेस्क - धर्म संपादकपर्यटन डेस्क - पर्यटन संवाददाताराजनीति डेस्क - राजनीतिक विश्लेषकव्यापार डेस्क - व्यापार संवाददाताशिक्षा डेस्क - शिक्षा संवाददातासंपादकीय डेस्क - वरिष्ठ संपादकसांस्कृतिक डेस्क - सांस्कृतिक संपादकस्पोर्ट्स डेस्क - खेल संवाददाताPublish timeStory URLURL slug/article/ashoknagar-story-8d732702
StoryWrite in reading order. Add images exactly where they should appear. Text block Image block01Paragraph Paragraph Heading Subheading Quoteग्वालियर-चंबल अंचल के अशोकनगर जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां जिला अस्पताल के एसएनसीयू में भर्ती महज एक दिन की नवजात बच्ची की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। शुरुआती जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बच्ची की गला दबाकर हत्या किए जाने की पुष्टि हुई है। Add text below Add image below02Heading Paragraph Heading Subheading Quoteप्रसव के बाद एसएनसीयू में की गई थी शिफ्ट Add text below Add image below03Paragraph Paragraph Heading Subheading Quoteमिली जानकारी के अनुसार, चंदेरी इलाके के सकर्रा गांव की रहने वाली भावना पत्नी केदार विश्वकर्मा ने शुक्रवार और शनिवार की दरमियानी रात करीब 11 बजे एक बच्ची को जन्म दिया था। यह दंपती की तीसरी बेटी थी। जन्म के तुरंत बाद नवजात को सामान्य वार्ड से एसएनसीयू (SNCU) में शिफ्ट कर दिया गया था। Add text below Add image below04Paragraph Paragraph Heading Subheading Quoteशनिवार दोपहर अचानक नवजात की तबीयत बिगड़ने का हवाला देते हुए परिजन उसे डॉक्टरों के पास लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृत बच्ची के गले पर स्पष्ट निशान पाए गए थे और उसके मुंह से खून भी निकल रहा था। Add text below Add image below05Heading Paragraph Heading Subheading Quoteमां और दादी थीं वार्ड में मौजूद Add text below Add image below06Paragraph Paragraph Heading Subheading Quoteप्रसूता भावना का कहना है कि जब उसने दोपहर में अपनी बेटी को देखा, तो उसके गले पर चोट के निशान थे और मुंह से खून आ रहा था। उसने तुरंत इस बात की सूचना अपनी सास को दी थी। अस्पताल प्रशासन के मुताबिक, एसएनसीयू में उस दौरान बच्ची के पास उसकी मां भावना और दादी राजन बाई के अलावा किसी अन्य बाहरी व्यक्ति के जाने की सूचना नहीं है। दूध पिलाने के लिए दादी ही उसे साथ ले गई थीं। Add text below Add image below07Paragraph Paragraph Heading Subheading Quoteघटना के समय अस्पताल परिसर में जच्चा के अलावा उसके पति केदार और सास-ससुर भी मौजूद थे। हालांकि, बच्ची का पिता शनिवार सुबह अपनी चाची को लेकर वापस गांव लौट गया था। Add text below Add image below08Heading Paragraph Heading Subheading Quoteसीसीटीवी फुटेज न होने से उलझी गुत्थी, पुलिस जांच जारी Add text below Add image below09Paragraph Paragraph Heading Subheading Quoteअस्पताल के जिस एसएनसीयू वार्ड में यह घटना घटी, वहां सीसीटीवी कैमरे न लगे होने के कारण पुलिस को सीधे तौर पर कोई वीडियो सबूत नहीं मिल पाया है। हालांकि, पुलिस महकमे ने अस्पताल के अन्य हिस्सों के सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू कर दिए हैं। Add text below Add image below10Paragraph Paragraph Heading Subheading Quoteइन तमाम परिस्थितियों को देखते हुए पुलिस का शक सीधे तौर पर परिजनों की भूमिका पर टिक गया है। कोतवाली थाना प्रभारी रवि प्रताप सिंह चौहान ने इस मामले में जानकारी देते हुए बताया कि स्थिति प्रथम दृष्टया बेहद संदिग्ध है। पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है और मां तथा दादी से कड़ाई से पूछताछ की जा रही है ताकि यह पता चल सके कि मासूम का गला किसने घोटा। Add text below Add image below